{"_id":"614a3797bcd4e703724321f5","slug":"team-will-examine-possibilities-of-new-runway-in-ladakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : लद्दाख में नए रनवे की संभावनाएं जांचेगी टीम, ऊंचाई पर लाईफाई नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : लद्दाख में नए रनवे की संभावनाएं जांचेगी टीम, ऊंचाई पर लाईफाई नेटवर्क
Wed, 22 Sep 2021 01:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:20 AM IST
सार
नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि दिसंबर 2022 तक लेह एयरपोर्ट को मिल जाएगा नया टर्मिनल। कारगिल में कामर्शियल उड़ानें, थोएस एयरपोर्ट पर सिविल इंक्लोजर बनेगा।
विज्ञापन
world highest motorable road ladakh
- फोटो : PIB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने लद्दाख में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जल्द बड़े कदम उठाने की तैयारी कर ली है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उप राज्यपाल आरके माथुर से वर्चुअल बैठक में कहा कि कारगिल में कामर्शियल उड़ानों की संभावना देखी जाएगी। यहां छोटे जेट विमान की उड़ानें की जाएंगी। थोएस एयरपोर्ट पर सिविल इंक्लोजर बनाया जाएगा। वहीं, लेह एयरपोर्ट का नया टर्मिनल दिसंबर 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसे निर्धारित अवधि में इस्तेमाल के लिए सक्रिय किया जाना है।
विज्ञापन
सिंधिया ने उप राज्यपाल से कहा कि जल्द ही विशेषज्ञों की टीम लद्दाख का दौरा करेगी। यह टीम उन स्थानों का जायजा लेगी, जहां पर नए रनवे बनाए जा सकते हैं। सिंधिया ने एलजी से आग्रह करते हुए कहा कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर वैट की दरों में कटौती की जाए, ताकि लद्दाख में उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा सके। एलजी ने सर्दियों में सस्ती उड़ानों, एयर एंबुलेंस और नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
देश के सबसे ऊंचे संस्थान को मिला लाईफाई नेटवर्क
देश में समुद्रतल से सबसे ऊंचाई पर स्थित स्टूडेंट्स एजूकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट आफ लद्दाख संस्थान को लाईफाई नेटवर्क मिल गया है। अब यह संस्थान इंटरनेट को लाइट फिडेलिटी तकनीक से इस्तेमाल कर विद्यार्थी वर्ग की मदद कर सकेगा।
विज्ञापन
अहमदाबाद की कंपनी की ओर से कहा गया है कि यह संस्थान देश का सबसे ऊंचाई पर स्थित संस्थान बन गया है, जहां पर इंटरनेट सुविधा होगी। लाईफाई ऐसी तकनीक है, जिसे उन तमाम इलाकों में भी चलाया जा सकता है, जहां पर फाइबर ऑप्टिक केबल या अन्य नेटवर्क नहीं पहुंच पाते। संस्थान के संस्थापक और अध्यक्ष सोनम वांगचुक ने कहा कि इंटरनेट सुविधा पहुंचने से विद्यार्थी वर्ग को व्यापक लाभ होगा। उच्च पर्वतीय क्षेत्र में तकनीक का पहुंचना सुखद है।