फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   teachers were absent in schools

गायब मिले मास्टर साहब, अब नहीं मिलेगे वेतन

Wed, 13 Aug 2014 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Wed, 13 Aug 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
teachers were absent in schools

उधमपुर जिले के कई स्कूलों में जोनल शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को औचक दौरा किया। उन्होंने कई स्कूलों को सुबह बंद पाया और बच्चे स्कूल के बाहर खड़े थे।

विज्ञापन


इन स्कूलों के शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए और उनका अगस्त महीने का वेतन भी रोक दिया गया।

जेडईओ ने सुबह करीब आठ बजे सिंबल नाला स्कूल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल खुलने के समय में बंद पाया गया। कुछ बच्चे स्कूल खुलने के इंतजार में बाहर खड़े थे।

विज्ञापन

बिना छुट्टी का आवेदन दिए स्कूल से नदारद

teachers were absent in schools

एक शिक्षक रजनी देवी सुबह साढ़े नौ बजे पहुंची। जबकि अन्य शिक्षक बलविंद्र सिंह बिना छुट्टी का आवेदन दिए स्कूल से नदारद थे।

दोनों शिक्षकों को तीन दिन में स्थिति स्पष्ट करने के लिए नोटिस जारी किया गया। इसके बाद 8:55 पर लाडे स्कूल में भी जेडईओ पहुंचे। इस दौरान छह छात्र स्कूल में मौजूद थे।

एक शिक्षक पूजा देवी 9 बजकर 20 मिनट पर पहुंची। पिछले दिन पूजा दिन छुट्टी पर थी, लेकिन स्कूल इंचार्ज सुदर्शन सिंह ने उसकी छुट्टी के आवेदन को पास नहीं किया था।

इन दोनों टीचरों को भी तीन दिन में अपनी स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए और उनका अगस्त महीने का वेतन रोक दिया गया।

गायब म‌िले श‌िक्षको से मांगा गया जबाव

teachers were absent in schools
सवा एक बजे प्राइमरी स्कूल खेड में पहुंचकर जब निरीक्षण किया गया तो दो टीचर बिंदू देवी स्कूल में मौजूद नहीं थी।

जबकि सुरेंद्र कुमार ने दुसरे सत्र के लिए छुट्ठी ली थी। इस छुट्ठी को पास नहीं किया गया था। बिंदू देवी को तीन दिन में स्थिति स्पष्ट करने के आदेश दिए और अगस्त महीने का वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed