{"_id":"510249372dd0181ccf0d8547d4dbf76e","slug":"teachers-transfer-fair-start-from-30-jan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांदरबल में शिक्षकों का ट्रांसफर मेला 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांदरबल में शिक्षकों का ट्रांसफर मेला 30 को
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों की ट्रांसफर की समस्या को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से जिला स्तर पर ट्रांसफर मेला लगाया जा रहा है। इसकी शुरुआत कश्मीर संभाग के जिला गांदरबल से की जा रही है।
विज्ञापन
हायर सेकेंडरी स्कूल गांदरबल में 30 जनवरी को ट्रांसफर मेला लगाया जा रहा है। इस ट्रांसफर मेले में शिक्षकों की ट्रांसफर से संबंधित समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
इस ट्रांसफर पालिसी के तहत अब प्रत्येक जिले में ट्रांसफर मेला लगेगा। इस मेले में एक स्कूल में दो वर्ष या फिर इससे अधिक समय तक नियुक्त होकर काम करने वाले टीचर, मास्टर, लेक्चरर ग्रेड के शिक्षक, पैरा टीचिंग स्टाफ हिस्सा लेकर लिखित आवेदन भर सकता है।
विज्ञापन
आवेदन मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षक के आवेदन की जांच करेंगे और फिर शिक्षकों की ट्रांसफर की जाएगी।
गांदरबल के बाद जम्मू और कश्मीर संभाग के सभी जिलों में यह ट्रांसफर मेला आयोजित होगा। इस तरह के मेले से शिक्षा निदेशकों के कार्यालयों में भी भीड़ कम होगी।