{"_id":"6077f6d28ebc3ee63965f681","slug":"teachers-slaps-a-student-in-coaching-class-of-srinagar-video-got-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर में शिक्षक ने छात्र को कोचिंग सेंटर में जड़ दिए कई थप्पड़, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर में शिक्षक ने छात्र को कोचिंग सेंटर में जड़ दिए कई थप्पड़, वीडियो वायरल
Thu, 15 Apr 2021 01:48 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:48 PM IST
सार
इस घटना की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोकने के लिए गाइडलाइन बनाई जाएगी।
विज्ञापन
छात्र पर हाथ उठाता शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घाटी में सोशल मीडिया पर एक छात्र की प्राइवेट कोचिंग सेंटर में एक अध्यापक द्वारा की गई पिटाई का 45 सेकंड का एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है। इस बीच जिला मजिस्ट्रेट ने वीरवार की सुबह कोचिंग के निदेशक को तलब किया है।
विज्ञापन
इस बीच कोचिंग सेंटर एसोसिएशन ऑफ कश्मीर (सीसीएके) ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि टीचर एक बच्चे के चेहरे पर थप्पड़ मार रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू अस्पताल: जीएमसी में डाक्टरों से मिलना है तो करना होगा फोन से पंजीकरण, इन नंबरों पर करें फोन
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद सीसीएके ने इस घटना की निंदा करते हुए नाराजगी जताई है। उनकी ओर से जारी किये गए बयान में उन्होंने कहा है कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी ओर से ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोकने के लिए गाइडलाइन बनाई जाएगी।