जम्मू अस्पताल: जीएमसी में डाक्टरों से मिलना है तो करना होगा फोन से पंजीकरण, इन नंबरों पर करें फोन
कोेरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए लिया फैसला। 17 अप्रैल से पंजीकरण होगा शुरू, 19 से व्यवस्था होगी लागू।
विस्तार
कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में 19 अप्रैल से शुरू की जा रही अंपाइंटमेंट ओपीडी के लिए 17 अप्रैल से फोन अंपाइंटमेंट पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मरीज को संबंधित फोन नंबरों पर संबंधित विभागों के मुताबिक खुद को सुबह 10 से शाम 4 बजे के बीच सभी कार्य दिवस पर पंजीकृत करवाना होगा। सोमवार की ओपीडी के लिए शनिवार को ही पंजीकरण होगा।
एसोसिएटेड अस्पतालों में जीएमसी, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, साइकाइटरी अस्पताल शामिल होंगे, जबकि सीडी अस्पताल लेवल 2 कोविड अस्पताल के रूप में काम करता रहेगा। हालांकि यहां कुछ समय पहले ओपीडी सेवा को बहाल किया गया था। संबंधित ओपीडी सेक्शनो में कार्य दिवस पर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को देखा जाएगा। संबंधित विभागीय अध्यक्ष अंपाइंटमेंट के लिए मोबाइल सिम को देने के लिए स्टाफ नामित करेंगे। यह सिम अंपाइंटमेंट प्रक्रिया के लिए सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चालू रहेगी।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अगले सप्ताह से खुल सकता है श्रीनगर-लेह हाईवे, अधिकारी ने बताई ये बात
पंजीकृत होने वाले मरीज को संबंधित ओपीडी सेक्शन में निर्धारित तिथि को पहुंचकर पंजीकरण काउंटर (सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक) शिनाख्ती कार्ड दिखाना होगा। स्पेशलिटी सेक्शनों में दैनिक आधार पर 50 सीमित मरीजों को ही देखा जाएगा, जिसके बाद कोविड की समीक्षा करके इस संख्या को बढ़ाया जा सकता है। मरीज अपने साथ एक ही तीमारदार लाएगा और मास्क सहित कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन करना होगा।
पंजीकृत मरीज को ही ओपीडी में देखा जाएगा। 19 अप्रैल से एसोसिएटेड अस्पतालों में रूटीन सर्जरी को बंद कर दिया जाएगा और सिर्फ इमरजेंसी और कैंसर सर्जरी के ही मरीजों की सर्जरी की जाएगी। जीएमसी की प्रिंसिपल डा. शशि सूदन ने बुधवार को विभागीय अध्यक्षों के साथ बैठक कर कोविड चिकित्सा देखभाल की तैयारियों पर चर्चा की। पिछले साल भी कोविड महामारी के दौरान फोन अंपाइंटमेंट ओपीडी सेवा की गई थी। ओपीडी के लिए मरीज को निर्धारित तिथि से पहले ओपीडी के लिए पंजीकरण करवाना होगा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: गांधीनगर अस्पताल में 16 से सर्जिकल सेवा शुरू, कोविड एसओपी का सख्ती से होगा पालन
इन नंबरों पर करवाएं पंजीकरण (पंजीकरण समय सुबह 10 से शाम 4 बजे)
विभाग नंबर
ओपथालमोलोजी (आई) 9541925355
आरथोपेडिक्स 9541925356
मेडिसिन 9541925357
सर्जरी 9541925358
पेडियाट्रिक्स 9541925359
ईएनटी 9541925360
गायनी 9541925361
डर्मेटोलोजी 9541925362
कार्डियोलाजी 9541925363
नेफरोलाजी 9541925364
सीटीवीएस 9541925365
न्यूरोलाजी 9541925366
न्यूरोसर्जरी 9541925367
इंडोक्रिनोलाजी 9541925368
यूरोलाजी 9541925369
चेस्ट डिजीज 9541925371
साइकाइटरी 9541925372
रेडियोथैरेपी/अनकोलाजी 9541925373
मेडिकल कालेज प्रशासन 9541925374