फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   teachers quarters

जम्मू-कश्मीरः शिक्षकों की सुविधा के लिए टीचर्स क्वार्टर का भेजा गया प्रस्ताव

Tue, 08 Oct 2019 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 08 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
teachers quarters

जम्मू। दूर-दराज और ग्रामीण इलाकों में स्थानांतरित होने की वजह से कई शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। प्रतिदिन स्कूल से घर आना और घर से स्कूल जाना आसान नहीं रहता। इसके चलते उन्हें किराए के मकानों में रहना पड़ता है। इसी के चलते शिक्षकों की सुविधा के लिए टीचर्स क्वार्टर का प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें 13 स्कूलों में टीचर्स क्वार्टर खोले जाने की कवायद चल रही है। मुख्य शिक्षा अधिकारी की तरफ से उच्च विभाग के पास टीचर्स क्वार्टर खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन


इन 13 स्कूलों में एमएस बीरगाह, एचएस माल्लाह, एचएस राह सलोते, एचएसएस काथर, एचएसएस डोरी डागेर, एचएस कलाह, एचएसएस मढ़, एचएसएस जिंदराह, एचएसएस परगवाल, एचएसएस धाकर, एचएसएस चौकी चोरा, एचएसएस मावा ब्राह्मणा, एचएस पुखरानी नाम शामिल हैं। यह सभी स्कूल दूर-दराज इलाकों में स्थित हैं। ज्यादातर जिन शिक्षकों की नियुक्ति इन स्कूलों में की गई है वह सभी जम्मू शहर और आसपास की जगहों से हैं।
विज्ञापन


इन टीचर क्वार्टरों में 25, 30, 50 और 100 तक के शिक्षकों के रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। इन इलाकों में ट्रांसफर किए गए सभी शिक्षकों को घर से दूर रहने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते स्टाफ क्वार्टरों का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे कहीं न कहीं शिक्षकों को घर से दूर जाकर रहने की चिंता भी दूर होगी और साथ ही वह नियमित रुप से स्कूल में जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों की सुविधा के लिए यह प्रपोजल भेजा गया है। इन क्वार्टरों के खोले जाने से शिक्षकों को सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही विद्यार्थियों को भी फायदा होगा। क्वार्टरों में रहने वाले शिक्षक स्कूलों में टाइम पर जा पाएंगे जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- सतपाल शमा, सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed