फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   teachers gives ultimatem of strike to government

वेतन दो वरना आंदोलन करेंगे

Sun, 01 Nov 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Sun, 01 Nov 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
teachers gives ultimatem of strike to government

सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षकों ने वेतन न दिए जाने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी जारी कर दी है। रहबर-ए-तालीम टीचर्स फोरम के बैनर तले शिक्षकों ने साफ कहा है कि वेतन को लेकर आए दिन समस्या बनी रहती है। वेतन न मिलने से दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। जल्द सरकार ने वेतन जारी करने की व्यवस्था नहीं की, तो वह आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन


फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद शर्मा और जिला अध्यक्ष मीना शर्मा के नेतृत्व में आयोजित बैठक में सरकार के ढुलमुल रवैये की कड़ी आलोचना की गई। वक्ताओं ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत शिक्षकों का वेतन केंद्रीय सरकार द्वारा राज्य को भेजा जाता है।
विज्ञापन


वेतन की राशि केंद्र से लेने के लिए राज्य सरकार को स्टेट शेयर का युटिलाइजेशन सर्टिफिकेट केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को जमा करवाना होता है। राज्य सरकार कहती है कि औपचारिकताओं को पूरा कर दिया गया है, लेकिन केंद्र से पता करने पर बताया जाता है कि अभी तक राज्य ने औपचारिकता पूरी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने कहा कि राज्य और केंद्र के बीच की संवादहीनता का खामियाजा शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा है। वर्तमान में छह महीने का वेतन लंबित है। उन्होंने कहा कि रहबर-ए-तालीम शिक्षकों को पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर नियमित करने का प्रावधान है, लेकिन कई शिक्षकों को नियमित करने में ढिलाई बरती जा रही है।


कहा कि यदि सरकार ने अब भी गंभीरता नहीं दिखाई, तो नौ नवंबर को संभाग स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस अवसर पर चरणजीत, सुरिंदर, प्रताप, दीपराज, अमरीश, रीता, कमलजीत, राकेश, संजय आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed