{"_id":"bc0528786b91f308786bc68a17c42080","slug":"teacher-trying-to-moleest-girl-childs-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने कहा, शिक्षक करता है अश्लील बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने कहा, शिक्षक करता है अश्लील बातें
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sat, 17 Jan 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी की दरहाल तहसील के चंबी तराड़ क्षेत्र के सरकारी हाई स्कूल के एक शिक्षक पर उसी स्कूल की छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने कहा है कि शिक्षक कक्षा में उनके साथ अश्लील बातें करता है और उन्हें उकसाने का प्रयास करता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, स्कूल की नौवीं-दसवीं कक्षा की छात्राओं ने कुछ दिन पहले स्कूल से घर आ कर बताया कि एक शिक्षक कक्षा में उनके साथ अश्लील बातें करता है। साथ ही उनकी अपने मोबाइल में फिल्म भी बनाता है। जब यह बात अभिभावकों को पता चली तो वह स्कूल के हेड मास्टर के पास पहुंचे।
विज्ञापन
हेड मास्टर ने स्कूल में ही अपने स्तर पर आरोपी शिक्षक के साथ बात करने के बाद छात्राओं के अभिभावकों से माफी मांगी और उन्हें भरोसा दिलाया कि वह भविष्य में पूरा खयाल रखेगा कि ऐसा कुछ न हो। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अभिभावक इस बात की शिकायत करने दरहाल के जेडईओ कार्यालय पहुंचे, लेकिन जेडईओ से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई।
विज्ञापन