JK: सरकारी टीचरों का छात्रों को फरमान, राष्ट्रगान गाया तो कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल भागवा में स्कूल के ही कुछ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रगान से रोका गया। नाराज विद्यार्थियों द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने और जिला उपायुक्त (डीसी) से शिकायत करने के बाद यह मामला सामने आया है।
डीसी को विद्यार्थियों ने बताया कि कुछ शिक्षक पिछले दो साल से उन्हें प्रार्थना के समय राष्ट्रगान नहीं गाने दे रहे हैं। स्कूल में कुल 20 शिक्षक हैं। शिकायत मिलने पर मामले को गंभीर मानते हुए डीसी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मामले की एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी किए हैं।
विद्यार्थियों ने डीसी भूपिंदर कुमार को बताया कि दो वर्षों से उन्हें राष्ट्रगान गाने से रोका जा रहा है। अगर वे राष्ट्रगान गाते हैं तो कुछ शिक्षक उनकी पिटाई करते हैं। साथ ही धमकियां भी देते हैं।
राष्ट्रगान गाने पर छात्रों के साथ दुर्व्यवहार
DEMO PIC
12वीं की छात्रा यशोधरा ने बताया कि 17 अगस्त को हम लोगों ने राष्ट्रगान गाया था, लेकिन इसकी भनक उन शिक्षकों को लग गई। इस पर वह शिक्षक अगले दिन प्रार्थना के समय ही स्कूल पहुंच गए और राष्ट्रगान गा रहे बच्चों की पिटाई शुरू कर दी। छात्र इमरान अहमद ने कहा कि उन्हें राष्ट्रगान गाने में कोई आपत्ति नहीं है। हमारे शिक्षक ऐसा क्यों कर रहे हैं। यह हमारे समझ से परे है।
विद्यार्थियों की शिकायत के आधार पर डीसी ने एसीआर डोडा वैभव कोहली के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी हैं। डीसी ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि दोषी पाए जाने पर शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को तहसीलदार डोडा प्रार्थना के समय खुद स्कूल पहुंचे, तब राष्ट्रगान गाया गया। लेकिन बाद में विद्यार्थियों ने फोन पर उन्हें बताया कि उक्त शिक्षक धमकी दे रहे हैं कि वह प्रदर्शन करने जिला मुख्यालय कैसे चले गए।