{"_id":"af5f43cbd1134c7ebe60905ebb41058d","slug":"teacher-has-demanded-two-helicopters-for-daily-school-conveyance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक में मांगे थे हेलीकाप्टर, दोस्त को दिखाना पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजाक में मांगे थे हेलीकाप्टर, दोस्त को दिखाना पड़ा महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 16 Nov 2014 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी के मुख्य शिक्षा अधिकारी से हेलीकाप्टर की मांग करने वाला कोई और नहीं, बल्कि स्कूल का एक शिक्षक ही निकला। जिसने मजाक में उक्त लेटर लिखा और अपने दोस्त को दिखा दिया। इसके बाद यह लेटर सोशल साइट पर वायरल हुआ और मुख्य शिक्षा अधिकारी के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
बहरहाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक अजय सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। शिक्षा विभाग के निदेशक ने भी इसे लेकर एक जांच कमेटी गठित कर दी है, जिसकी जांच रियासी के सीईओ करेंगे।
विज्ञापन
बताते चलें कि शनिवार को रियासी जिले के चिंकाह शिक्षा जोन के सरसुंदवा सरकारी हाई स्कूल के हेडमास्टर के लेटर पेज पर लिखा एक पत्र शिक्षा अधिकारी तक पहुंचा था। इसमें स्कूल के शिक्षकों और हेडमास्टर के लिए स्कूल पहुंचने के लिए दो हेलीकाप्टर की मांग की गई थी। इसे लेकर हड़कंप मच गया था और जांच कमेटी बना दी गई थी।
विज्ञापन
जांच के बाद पता चला कि यह लेटर स्कूल के ही एक शिक्षक अजय सिंह ने लिखा था। सीईओ अशोक कुमार ने बताया कि लेटर लिखने वाले शिक्षक की पहचान हो गई है, जिसको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
शिक्षक ने अपनी सफाई में कहा है कि उसने मजाक में यह लेटर लिखकर अपने दोस्त को व्हॉटसएप पर भेजा था, इसके बाद यह आगे फैलता गया और तमाम शिक्षा अधिकारियों के पास पहुंच गया। उसने जानबूझ कर या फिर किसी खास मकसद से ऐसा नहीं किया। शिक्षा विभाग के निदेशक ने भी इसकी जांच करने के लिए अन्य कमेटी गठित की है।