{"_id":"2538582c7ea9343046113f4b9976de5c","slug":"teacher-demands-2k-to-promote-in-inter-class-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वीं में पास होने के लगेंगे इतने रुपए, पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वीं में पास होने के लगेंगे इतने रुपए, पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 07 May 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी के पीड़ी क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के एक शिक्षक द्वारा पास करने के नाम पर छात्रों से घूस मांगे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में छात्रों ने डीसी से मुलाकात कर उन्हें बताया कि स्कूल में एक शिक्षक उनसे 11वीं कक्षा में पास करने के लिए दो हजार रुपये घूस मांग रहा है। शिक्षक ने कहा कि जो रुपये नहीं देगा उसे फेल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
छात्रों ने बताया कि 11वीं कक्षा में करीब 150 छात्र थे, लेकिन परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन बावजूद करीब 50 छात्रों को फेल कर दिया गया है। वहीं डीसी दिप्ती उप्पल ने मामले का कड़ा नोटिस लेते हुए शिक्षक के खिलाफ जांच के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन
उन्होंने सीईओ को निर्देश दिया कि वह मौके पर जाकर जांच कर 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट पेश करें। डीसी ने कहा कि वह रिपोर्ट आने के बाद दोषी शिक्षक व प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सीईओ राजोरी अब्दुल हमीद फाने ने बताया कि उन्हें डीसी के निर्देश मिले हैं। वह शुक्रवार को स्वयं स्कूल पहुंच कर मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
क्या है 11वीं परीक्षा का सिसटम
11वीं परीक्षा स्कूल में अपने स्तर पर ही ली जाती है। स्कूल के ही शिक्षक बोर्ड द्वारा जारी किए गए प्रश्न पत्रों की परीक्षा लेते हैं। खुद ही उनकी जांच कर रिजल्ट बोर्ड में भेज देते हैं। जिस विद्यार्थी को स्कूल के शिक्षक फेल कर दें उसे बोर्ड भी फेल ही मानता है।