{"_id":"688bdbf3daf549b31703abef","slug":"teacher-brutally-beat-up-student-also-accused-of-strangulation-samba-news-c-10-jmu1045-675006-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सनासर में प्राकृतिक आपदा के भेंट चढ़े दोनों शिक्षकों के परिजन से मिले उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सनासर में प्राकृतिक आपदा के भेंट चढ़े दोनों शिक्षकों के परिजन से मिले उपमुख्यमंत्री
Fri, 01 Aug 2025 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
- घोरड़ी पहुंचकर मृतकों के परिवारों को दिया हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। सनासर में प्राकृतिक आपदा के शिकार हुए घोरड़ी के दो शिक्षकों के परिजन से मिलने के लिए वीरवार को उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी उनके घर पहुंचे। उन्होंने दोनों परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोनों की फाइल तैयार सरकार को सौंपने के निर्देश दिए। चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शिक्षकों की मौत पर दुख प्रकट किया है और उन्हें मृतकों के घर जाकर उनके परिजन से मिलने के लिए कहा है। इसीलिए आज वो घोरड़ी में शिक्षकों के घर पहुंचे थे। जगदेव और संजय की मौत का उन्हें बहुत दुख है। इस दुखद घड़ी में शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने भी यहां पहुंचना था परंतु हंदवाड़ा में भी एक शिक्षिका की मौत के चलते वो वहां पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं हैं। इसलिए हम यहां आए।
उन्होंने कहा कि बड़े दुख की घड़ी है। संजय के दो बेटे और बेटियां और जगदेव की दो बेटियां हैं जो काफी छोटी हैं। कम उम्र में युवा शिक्षकों की मौत से परिवार को भारी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि कुदरत का खेल देखिए कि बचपन से दोनों इकट्ठे स्कूल गए। काॅलेज व यूनिवर्सिटीद एकसाथ गए। इतना ही नहीं दोनों की नौकरी भी एक साथ लगी और दुनिया को भी एक साथ छोड़ गए।
विज्ञापन
चौधरी ने बताया कि वो दोनों शिक्षकों के परिवार से मिले हैं और सांत्वना दी। उनके साथ प्रशासन और विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से जो भी संभव सहायता होगी, वो प्रदान की जाएगी।