{"_id":"688bdbcef85143278706f4ab","slug":"teacher-brutally-beat-up-student-also-accused-of-strangulation-rspura-news-c-289-1-sba1003-107489-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, गला दबाने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, गला दबाने का भी आरोप
Fri, 01 Aug 2025 02:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नड क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूल में एक छात्र को शिक्षक द्वारा बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छोटी सी बात पर शिक्षक ने डंडे से जमकर पीटा। गला भी दबाया। मामले में परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
दसवीं कक्षा के छात्र ने बताया कि उसके स्कूल के एक शिक्षक ने छोटी सी बात पर डंडे से पिटाई की। इस दौरान गला भी दबाया। छात्र के अनुसार, इसकी शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल से की लेकिन उन्होंने बात को रफा दफा करने के लिए कहा। वहीं छात्र जब घर पहुंचा तो परिजन उसके शरीर पर चोट के निशान देख सहम गए। बच्चे से पूछने पर उसने सारी बात बताई। इस बीच परिजन छात्र को जिला अस्पताल लेकर गए। छात्र की पिटाई मामले में थाना प्रभारी सांबा से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
मामले की जानकारी देर शाम को मिली है। इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
- केवल कृष्ण, मुख्य शिक्षा अधिकारी, सांबा