फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   teacher badely beat student with iron wire

बेरहम टीचर ने लोहे के तार से तब तक मारा जब तक

Mon, 06 Oct 2014 01:57 AM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
teacher badely beat student with iron wire

जम्मू के राजोरी में एक बेरहम टीचर ने मामूली सी बात पर मासूम छात्र की जमकर पिटाई की। छात्र की गलती केवल इतनी थी कि उसकी लिखावट बाकी बच्चों की तरह देखने में सुंदर नहीं थी।

विज्ञापन


इतनी सी बात पर टीचर ने मासूम को लोहे की तार से बेरहमी से मारा। टीचर ने लोहे की तार से मासूम की कमर पर इतने गहरे वार किए की कई जगहों से कमर छिल गई तो बाकी जगह जख्म हो गए हैं।
विज्ञापन


दरिंदे टीचर ने जिस मासूम पर ये कहर ढहाया है वह मात्र छटी कक्षा में पढ़ता है। मामले में परिवार वालों ने शिक्षक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बेटे की लिखावट शुरू से ही ऐसी है'

teacher badely beat student with iron wire

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के शेरे कश्मीर हायर सेकेंडरी स्कूल के छठी कक्षा के छात्र मुदसर अहमद निवासी सग्रवाट दरहाल को स्कूल के शिक्षक ने केवल इसलिए बुरी तरह से पीट डाला, क्योंकि उसकी लिखावट अच्छी नहीं थी।

पीड़ित छात्र के पिता ने बताया कि उनके बेटे की लिखावट शुरू से ही ऐसी है। शिक्षक ने लिखावट में सुधार लाने के प्रयास के बजाए लोहे के तार से उसकी जमकर पिटाई कर दी। छात्र की पीठ पर निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

पिटाई के बाद जब छात्र ने घर आकर अपने पिता को आप बीती बताई तो परिवार वालों ने उसे तुरंत क्षेत्र के सरकारी उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

पिटाई के बाद पीड़ित छात्र को बुखार

teacher badely beat student with iron wire

दरहाल के ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डा. इकबाल मलिक ने बताया कि पिटाई के बाद पीड़ित छात्र को बुखार भी हो गया था। पीठ पर तार से पीटने के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं पीड़ित छात्र के पिता ने क्षेत्र के पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। एसएचओ के अनुसार, अभी तक शिक्षक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed