फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tawi sanitation begin to lohri

लोहड़ी से तवी स्वच्छता अभियान होगा शुरू

Sun, 11 Jan 2015 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 11 Jan 2015 10:27 PM IST
विज्ञापन
tawi sanitation begin to lohri

जम्मू-कश्मीर ‘रिवर एंड लेक’ बचाओ आंदोलन नामक संस्था का गठन किया गया है, जिसके प्रधान के रूप में अर्जुन शर्मा मनोनीत किए गए हैं। एमएल राव चेयरमैन, सुरेश कुमार जनरल सेक्रेटरी, राजकुमार सैनी सेक्रेटरी, राकेश कुमार ज्वाइंट सेक्रेटरी और अदिति शर्मा सलाहकार के रूप में मनोनीत हुए हैं।

विज्ञापन


संस्था के गठन के उपरांत प्रधान अर्जुन शर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जम्मू की पहचान तवी से है, जबकि मानसर और सुरईंसर झील आस्था के केंद्र हैं।
विज्ञापन


जम्मू संभाग में अन्य कई नदियां और झीलें हैं, जिनकी स्वच्छता के लिए कदम उठाए जाने की अत्यंत आवश्यकता है।

चिनाब दरिया की भी अनदेखी हो रही है। जम्मू संभाग में पहल करते हुए सबसे पहले तवी के स्वच्छता अभियान चलाने का ऐलान संस्था के प्रधान शर्मा ने किया।

उन्होंने कहा कि  श्रीनगर में डल की सफाई के लिए जहां साढ़े तीन सौ करोड़ की राशि दी गई, वहीं जम्मू में किसी भी नदी या झील की सफाई के लिए कोई राशिनहीं मिली, इसके लिए वह आंदोलन करेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed