{"_id":"61e876356506bd5ca22716bf","slug":"tawi-river-front-jammu-city-news-jmu252229587","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 माह में बन कर तैयार होगा तवी रिवर फ्रंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 माह में बन कर तैयार होगा तवी रिवर फ्रंट
विज्ञापन
जम्मू। साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर तवी रिवर फ्रंट के दोनों किनारों को बनाने का काम फरवरी माह के पहले सप्ताह से शुरू हो होगा और 18 माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए ओडिशा की श्रीबालाजी इंगिकान्स लिमिटेड के साथ करार हुआ है, जिस पर बुधवार को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट जम्मू की सीईओ अवनी लवासा और श्रीबालाजी इंगिकान्स लिमिटेड के निदेशक विनय अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए हैं। 3.5 किलोमीटर क्षेत्र में दो चरणों में होगा काम होगा। काम को 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड (जेएससीएल) की सीईओ अवनी लवासा ने बताया कि यह परियोजना तवी नदी के सौंदर्यीकरण के लिए है। इससे पर्यावरण और शहरी बुनियादी ढांचे का विकास होगा। परियोजना क्रियान्वयन एजेंसी को काम में तेजी लाने और निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। श्री बालाजी इंगिकॉन्स लिमिटेड के निदेशक ने बताया कि जल्द काम शुरू करेंगे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेएससीएल को महत्वाकांक्षी परियोजना को समय सीमा में पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अतिरिक्त सीईओ हितेश गुप्ता, परियोजना निदेशक सुनील थुसू और हरविंदर मौजूद रहे।
दो चरणों में निर्माण करने का प्रस्ताव
पहले चरण में परियोजना के तहत 3.5 किमी (दोनों तरफ) तवी रिवर फ्रंट को 2 चरणों में पूरा करने का प्रस्ताव है। पहला चरण में चौथे पुल से तवी पुल बिक्रम चौक तक और दूसरे चरण में तवी ब्रिज बिक्रम चौक से गुज्जर नगर पुल तक काम होगा।
विज्ञापन
परियोजना के तहत यह होगा खास
नदी के दोनों किनारों पर रास्तों का निर्माण किया जाएगा। परियोजना में तवी नदी किनारों पर सुरक्षा दीवार, सैरगाह, रिटेनिंग वाल और तटबंध बनाए जाएंगे।
स्मार्ट सिटी में ये भी मिलेंगी सुविधाएं
जम्मू स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के मुख्य घटकों में शहर का सौंदर्यीकरण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, आईटी सक्षम आधारभूत संरचना, सड़क और पार्किंग सुधार, आपातकालीन प्रबंधन और नागरिक आधारभूत संरचना विकास करना है।