फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tawi river children's park washed out in flood

तवी की बाढ़ से चिल्ड्रेन पार्क तबाह

Sun, 07 Sep 2014 10:16 PM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 10:16 PM IST
विज्ञापन
tawi river children's park washed out in flood

तवी की विनाशलीला से बिक्रम चौक के निकट तवी के तट पर तैयार हो रहा आकर्षक चिल्ड्रेन पार्क तबाह हो गया। पर्यटन विभाग की ओर से इस आकर्षक चिल्ड्रेन पार्क को चार सौ मीटर में तैयार किया गया था और इसका निर्माण अंतिम चरण में था।

विज्ञापन


इसमें लगाए जा रहे झूले दिल्ली से मंगवाए थे, जबकि कार्टून ट्रेन की पटरी भी इस पार्क के अंदर बिछ चुकी थी। वहीं, इस बाल ट्रेन के लिए मल्टीपर्पस स्टेशन बड़े ही सुंदर ढंग से बनवाया गया था।
विज्ञापन


इस पार्क के अंदर पर्यटकों को बैठने के लिए बहुत ही क्लासिकल ढंग से स्थान छतरीनुमा तैयार करवाया गया है।इस चिल्ड्रेन पार्क की लागत छह करोड़ बताई जा रही है, जबकि इसका उद्घाटन इसी माह करवाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्क का बड़ा ह‌िस्सा हुआ गायब

tawi river children's park washed out in flood

इसके अंतिम चरण में कार्टून ट्रेन के साथ-साथ डबल स्विंग, सी-सा-2, मैरी ग्लो, झूला (स्लाइड), स्विंग लूप, बैलेंसिंग ब्रिज तथा स्पिंग्र राइडर आदि इस चिल्ड्रेन पार्क के आकर्षण थे।

हालांकि इसमें लगाए जा रहे बिजली के बल्ब और खंभे आधुनिक हैं। इसमें कैफेटेरिया की भी सुविधा थी। झूलों में मल्टीपर्पस स्टेशन इस पार्क में पहुंचने वाले बच्चों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र था।

इस पार्क का किनारा तवी में समा गया है, जिससे पार्क के किनारे के हिस्से तवी की बाढ़ से तबाह हो चुके हैं। टूरिज्म की ओर से लगाए गे डिसप्ले सेंटर को भी क्षति पहुंची है और कमरा तबाह हो गया है। गौरतलब है कि इसके कई सामान तवी में बह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed