{"_id":"678d8cbfe02de9d8ce6d5a7938f8f604","slug":"tawi-park-to-complete-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी तट पर जल्द मिलेगी सुंदर पार्क की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवी तट पर जल्द मिलेगी सुंदर पार्क की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 27 Aug 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटकों को लुभाने के लिए तवी के सुरम्य तट पर बच्चा पार्क का निर्माण अंतिम चरण में है। इस पार्क में बच्चों को जहां खिलौना रेलगाड़ी आकर्षित करेगी वहीं, मल्टीप्ले स्टेशन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। पार्क की खासियत सी सो-2, मैरी ग्लो, झूले, क्लिंबर, स्विंग लूप रंग, स्प्रिंग राइडर व डबल स्विंग जैसे झूले सबको लुभाएंगे। पर्यटन विभाग द्वारा करीब छह करोड़ के प्रोजेक्ट पर चिल्ड्रेन पार्क तैयार हो रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, यह चिल्ड्रेन पार्क बिक्रम चौक के साथ ही तवी के किनारे चार सौ मीटर के दायरे में तैयार हो रहा है। फिलहाल लाइटिंग पूरी हो गई है, लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि उद्घाटन के कुछ दिन पहले ही यह काम पूरा हो जाएगा। बच्चा पार्क में मल्टी प्ले स्टेशन के साथ-साथ दो कैफेटिरिया की भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चिल्ड्रेन पार्क की लंबाई आठ सौ मीटर प्रस्तावित है। हालांकि, आठ सौ मीटर के बजाय चार सौ मीटर ही भूमि मिल सकी है। उसी में इस पार्क को सुंदर ढंग से तैयार किया गया है। उद्घाटन की तिथि अभी निर्धारित नहीं है, लेकिन सितंबर के दूसरे हफ्ते में यह लोगों के लिए खोला जा सकता है।
विज्ञापन
संबंध में पर्यटन विभाग के डायरेक्टर सौजन्य शर्मा का कहना है कि इस चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण में करीब छह करोड़ की राशि खर्च होगी। इसका निर्माण अंतिम चरण में है और सितंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में इसका उद्घाटन संभव है।