फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tavi river front project

Jammu News: प्रशासन के निर्देश के बाद भी तारों में फंसा तवी रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट

विज्ञापन
tavi river front project
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



जम्मू। तवी रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में भले तेजी आ गई हो, लेकिन बिजली के तार न हटाए जाने से काम उलझकर रह गया है। कई बार हिदायत के बावजूद तार नहीं हटाए गए हैं। सितंबर तक फ्रंट के सरोवर सहित दोनों किनारों पर स्लैब का काम पूरा होना है। इसे लेकर डाया फ्राम वाल में फाटक लगने का काम जोरों पर है। पहले चरण में करीब 156.38 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

यूटी प्रशासन ने सितंबर के अंत तक तवी रिवर फ्रंट परियोजना के पहले चरण का निर्माण कार्य पूरा करने का दावा किया है, लेकिन हकीकत यह है कि काम धीमी गति से चल रहा है। इसकी वजह बिजली के तार बताए जा रहे हैं। निर्माण कार्य के आसपास और तवी पुल के निकट बिजली के तारों का जाल है। इसको लेकर कई बार कार्यरत संस्था ने बिजली विभाग को कहा, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद यूटी प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए बिजली की लाइनों को हटाने के निर्देश विभाग को दिए। इस बाबत चीफ इंजीनियर संदीप सेठ का कहना है कि तवी रिवर ब्रिज के निकट 33 केवी की लाइन के साथ अन्य तारों को हटाकर दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


पहला चरण - पहले चरण में भगवती नगर पुल से बिक्रम चौक पुल तक तवी नदी के दोनों तरफ 3.5 किलोमीटर कार्य होगा। इसमें डाया फ्राम वाल, रिटेनिंग ड्रेन, एंकर स्लैब, बाएं व दाएं तटबंध और मध्य द्वीप के लिए इंटरसेप्टर ड्रेन व पियर प्रोटेक्शन का काम होगा। इसी के तहत तवी पर पानी के बहाव को रोकने के लिए तटबंध पर फाटक लगने का काम तेजी से शुरू हो चुका है। दाईं तरफ के तटबंध में जल्द ही फाटक लगाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा चरण - दूसरे चरण में तवी पुल बिक्रम चौक से गुज्जर नगर पुल तक काम होगा। पहले बिक्रम चौक से बैराज के दोनों किनारों को पक्का किया जाएगा। इसके बाद गुज्जर नगर की तरफ काम शुरू होगा। परियोजना निदेशक सुनील का कहना है कि रिवर फ्रंट के पहले चरण का कार्य समय से पूरा कर लिया जाएगा।


ऐसे चलेगा काम - तवी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर 194.7 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दिल्ली की कंपनी श्री बालाजी इंजिकांस लिमिटेड द्वारा काम को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 156.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। इसमें तवी के बाएं तरफ 74 करोड़ और दाएं 81 करोड़ रुपये से काम होगा। प्रोजेक्ट का पूरा क्षेत्र 353 कनाल का है। इसमें दाएं तरफ का क्षेत्र 179 कनाल, जबकि बाएं 47.39 कनाल है। सेंट्रल आइलैंड 126.14 कनाल में फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed