फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   tauktae cyclone Huge loss in several districts of Jammu and Kashmir hundreds of houses damaged

ताउते का असर: जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी नुकसान, सैकड़ों कच्चे घर क्षतिग्रस्त

Sat, 22 May 2021 06:10 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 22 May 2021 06:10 PM IST
सार

बिजली विभाग की टीमों ने युद्धस्तर पर काम कर अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति बहाली कर दी। फिलहाल किसी प्रकार के जानी नुकसान की जानकारी नहीं है।
 

विज्ञापन
tauktae cyclone Huge loss in several districts of Jammu and Kashmir hundreds of houses damaged
बिजली आपूर्ति बहाली के लिए काम करती टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले पांच दिनों से अरब सागर के साथ-साथ देश के कई राज्यों में भारी तबाही की वजह बने चक्रवाती तूफान ताउते के असर के चलते गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। सैंकड़ों कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है, बड़ी संख्या में पेड़ गिरे हैं। छतें उड़ गईं और बिजली के पोल भी उखड़ गए हैं। कई इलाकों में लोगों को रात बिना बिजली के बितानी पड़ी। शुक्रवार सुबह पानी का संकट भी झेलना पड़ा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम के बाद पश्चिमी विक्षोभ से दो मिली मीटर बारिश और गरज के साथ बौछार का अनुमान था। लेकिन चक्रवाती तूफान ताउते के प्रभाव के कारण प्रदेश के कई जिलों में 48 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलीं। जिससे व्यापक पैमाने पर नुकसान हुआ है। प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जम्मू में 9.0 मिमी, बनिहाल में 13.0 मिमी, बटोत में 22.2 मिमी, कटड़ा में 12.6 मिमी, भद्रवाह में 13.6 मिमी, कठुआ में 27 मिमी, जम्मू हवाई अड्डा में 14.0 मिमी, उधमपुर में 14.2 मिमी, रामबन में 14 मिमी, पुंछ में 24.0 मिमी, किश्तवाड़ में 7.0 मिमी और चट्ठा स्थित मौसम विभाग के स्टेशन पर 18.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र कठुआ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन ने बताया कि आईएमडी जम्मू की ओर से ली गई जानकारी के अनुसार ताउते चक्रवात के प्रभाव ने प्रदेश में आए तूफान को और भी प्रभावी बना दिया। कुछ ही मिनटों में जहां भारी बारिश दर्ज की गई है, वहीं संभाग के कई इलाकों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं।

यह भी पढ़ें- कोरोना योद्धा: दिन रात एक कर काम कर रहे हैं तजामुल हुसैन, बोले- मानव सेवा का जोश देता है ताकत    

यह भी पढ़ें- डॉक्टर की सलाह: सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करें, रोजाना कम से कम 20 मिनट पैदल चलें    
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed