{"_id":"68c1dda6cf28c9c3190f5f70","slug":"tata-sumo-and-truck-collide-in-sonamarg-two-people-including-the-driver-injured-srinagar-news-c-10-lko1027-709973-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सोनमर्ग में टाटा सूमो और ट्रक की टक्कर, चालक समेत दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सोनमर्ग में टाटा सूमो और ट्रक की टक्कर, चालक समेत दो लोग घायल
Thu, 11 Sep 2025 01:50 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
सोनमर्ग में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
गांदरबल। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में एक टाटा सूमो के ट्रक से टकराने पर उसके चालक समेत दो लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सोनमर्ग में टाटा सूमो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में सूमो में सवार दो मजदूर घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि घायलों को तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनमर्ग ले जाया गया। बाद में क्रालपोरा कुपवाड़ा निवासी 27 वर्षीय मुदस्सिर अहमद को सिर में चोट लगने के बाद उसे श्रीनगर के शेर ए कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (स्किम्स) रेफर कर दिया गया। सोनमर्ग पुलिस स्टेशन के एसएचओ अफाक मजीद वानी ने घटना की पुष्टि की और कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।