फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Task force constituted for safety of bridges in Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में पुलों की सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स गठित

Wed, 31 Aug 2022 12:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 31 Aug 2022 12:40 PM IST
सार

पुलों की सुरक्षा और भारी वर्षा के कारण संचित सामग्री को हटाने के लिए संभागीय और जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Task force constituted for safety of bridges in Jammu and Kashmir
Bridges in Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर में पुलों की सुरक्षा और भारी वर्षा के कारण संचित सामग्री को हटाने के लिए संभागीय और जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टास्क फोर्स बाढ़ के दौरान पुुलों के लिए चुनौतियों का मूल्यांकन करेगी। इसमें वैज्ञानिक ढंग से संचित सामग्री को हटाने पर काम किया जाएगा। 

विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव डॉ. पीयूष सिंगला की ओर से जारी आदेश में संभागीय स्तरीय टास्क फोर्स में मंडलायुक्त कश्मीर/जम्मू को चेयरमैन, मुख्य अभियंता पीडब्ल्यू (आरएंडबी) कश्मीर, जम्मू को सदस्य सचिव और मुख्य अभियंता आईएंडएफसी कश्मीर/जम्मू को सदस्य बनाया गया है। जिला स्तरीय टास्क फोर्स में संबंधित उपायुक्त को चेयरमैन बनाया गया है। कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) को सदस्य सचिव, सहायक आयुक्त राजस्व/संबंधित सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट, कार्यकारी अभियंता आईएंडएफसी, जिला मिनरल अधिकारी और प्रोजेक्ट निदेशक निष्पादन एजेंसी को सदस्य बनाया गया है। 
विज्ञापन


यूटी स्तरीय एपेक्स समिति गठित 

जम्मू कश्मीर में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों के विकास के लिए कृषि नीति लाने के लिए यूटी स्तरीय एपेक्स समिति (यूटीएलएसी) का गठन किया गया है। इसमें पूर्व डीजी आईसीएआर डॉ. मंगला राय को चेयरमैन बनाया गया है। समिति के सदस्यों में मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेशनल रेनफेड क्षेत्र प्राधिकरण जीओआई डॉ. अशोक डलवाल, कृषि उत्पादन विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू, नेशनल एकेडमी आफ एग्रीकल्चर साइंसेस, पुसा नई दिल्ली के सचिव डॉ. पीके जोशी, हार्टिकल्चर आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, पूर्व निदेशक आईएआरआई डॉ. एचएस गुप्ता, उपकुलपति स्कॉस्ट जम्मू डॉ. जेपी शर्मा को सदस्य और उपकुलपति स्कॉस्ट कश्मीर डॉ. नजीर अहमद गनेई को सदस्य सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed