{"_id":"587102134f1c1b3b3d158d76","slug":"tasadduq-mufti-may-contest-election-from-anantnag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुफ्ती मोहम्मद सईद के बेटे ने बॉलीबुड के बाद अब रियासत की राजनीति में रखा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्ती मोहम्मद सईद के बेटे ने बॉलीबुड के बाद अब रियासत की राजनीति में रखा कदम
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती के साथ तसद्दुक हुसैन मुफ्ती
- फोटो : File Photo
पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पहली पुण्यतिथि पर उनके बेटे और बालीवुड के जाने-माने फिल्म छायाकार तसद्दुक हुसैन मुफ्ती ने सक्रिय राजनीति की शुरूआत की। पीडीपी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मौजूदगी में वे शनिवार को पीडीपी में शामिल हुए। माना जा रहा है कि वे महबूबा के इस्तीफे से रिक्त हुई अनंतनाग सीट से लोकसभा का उपचुनाव लड़ सकते हैं।
श्रीनगर के इंडोर स्टेडियम में प्रथम पुण्यतिथि के लिए आयोजित कार्यक्रम में तसद्दुक के पार्टी में शामिल होने को माना जा रहा है कि पार्टी ने लोकसभा उपचुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस दौरान तसद्दुक ने कहा कि वे जब यहां आए तो 50 गाड़ियों का काफिला सुरक्षा में लगा था। वह इस माहौल को बदलना चाहते हैं। वह ऐसा वातावरण चाहते हैं कि अकेले भी टहलते हुए आ सकें। कहा कि उन्होंने जीवन पर्यंत राजनीति में न आने का फैसला किया था, लेकिन आज उन्होंने आधिकारिक रूप से पीडीपी ज्वाइन की है। यह दिन उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
वे लोगों के साथ चलकर उनकी भावनाओं का आदर करेंगे। उनका सपना कश्मीर में राजनीति में आई गंदगी को साफ करना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे राज्य को सभी प्रकार के प्रदूषण से मुक्त वातावरण देने के लिए प्रयासरत होंगे।

Trending Videos
'तसद्दुक में पिता की तरह कुछ करने का जुनून'
कार्यक्रम में मौजूद तसद्दुक हुसैन मुफ्ती
- फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पार्टी में अपने भाई का स्वागत करते हुए कहा कि तसद्दुक में भी पिता की ही तरह जम्मू-कश्मीर के लिए कुछ करने का जुनून है। उसकी अलग पहचान है। कोई भी उसे मुंबई में मुफ्ती के बेटे के रूप में नहीं जानता है।
विश्वास जताया कि तसद्दुक लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के बिजबिहाड़ा के दारा शिकोह गार्डेन में मुफ्ती की कब्रगाह पर वे अपनी मां, बहन महबूबा तथा अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
तसद्दुक अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट से स्नातक हैं। ओंकारा तथा कमीने जैसी उनकी चर्चित फिल्में हैं। वह बालीवुड में तसद्दुक हुसैन के नाम से जाने जाते हैं और मुफ्ती सरनेम का कभी उपयोग नहीं किया।