फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Target Killing: Udhampur resident shot dead by terrorists in Anantnag, security forces cordoned off

घाटी में टारगेट किलिंग: अनंतनाग में आतंकियों ने उधमपुर निवासी को मारी गोली, सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरा

Tue, 30 May 2023 12:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 30 May 2023 12:20 AM IST
सार

पाकिस्तान तथा आतंकी संगठन श्रीनगर में पिछले दिनों आयोजित जी20 की सफलता से बौखलाहट में है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने स्थानीय सर्कस में काम करने वाले युवक को गोली मारी। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। 

विज्ञापन
Target Killing: Udhampur resident shot dead by terrorists in Anantnag, security forces cordoned off
श्रीनगर में तैनात सुरक्षाबल। - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जी20 की सफलता से बौखलाए आतंकियों ने सोमवार की रात अनंतनाग जिले में टारगेट किलिंग को अंजाम देते हुए उधमपुर के एक नागरिक की हत्या कर दी। वह अनंतनाग के जंगलात मंडी के पास एम्यूजमेंट पार्क के सर्कस मेले में काम करता था। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया गया ताकि वारदात में शामिल आतंकियों की धरपकड़ की जा सके।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आतंकियों ने उधमपुर निवासी दीपू को गोली मार दी। घायलावस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। वह निजी क्षेत्र के सर्कस मेले में काम करता था। यह मेला पिछले एक महीने से लगा हुआ है। बताते हैं कि रात में आतंकी एम्यूजमेंट पार्क में पहुंचे और टेंट में सोने जा रहे दीपू को निशाना बनाकर गोली मार दी।
विज्ञापन


वहां रह रहे अन्य कर्मचारी जब फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि दीपू खून से लथपथ गिरा पड़ा है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस, सीआरपीएफ तथा एसओजी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केवल फायरिंग की आवाज सुनी। यह पता नहीं चल सका कि कितने आतंकी थे और पैदल ही आए थे या वाहन से थे। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया है। एडीजीपी विजय कुमार का कहना है कि घटना में शामिल आतंकियों को खोज निकाला जाएगा। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है।

पाकिस्तान तथा आतंकी संगठन श्रीनगर में पिछले दिनों आयोजित जी20 की सफलता से बौखलाहट में है। पूरी दुनिया के सामने घाटी का सच आने से ज्यादा परेशानी है। पाकिस्तान अपने दुष्प्रचार अभियान में बिल्कुल अलग थलग पड़ गया है। माना जा रहा है कि इसी बौखलाहट में सीमा पार के निर्देश पर टारगेट किलिंग की गई।

पुंछ में संदिग्धों की तलाश में अभियान जारी

जिले के पुराने पुंछ इलाके में रविवार की रात तीन सैन्य प्रतिष्ठान के पास तीन संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया जो सोमवार को भी जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि अभियान में सेना और सीआरपीएफ की मदद से पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी ली, फिलहाल कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला।



स्थानीय निवासियों का दावा है कि एक पखवाड़े में यह दूसरी बार है जब संदिग्धों को देखा गया है। जनवरी से अब तक तीन अलग-अलग आतंकी हमलों में 10 सैनिकों के शहीद और सात नागरिकों की हत्या के बाद पुंछ और आसपास के इलाकों एवं राजौरी जिले में सुरक्षा हाई अलर्ट पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed