Target Killing: कश्मीरी पंडित पूरण की पत्नी को सरकारी नौकरी और एक करोड़ मुआवजा मिले, पनुन कश्मीर ने उठाई आवाज
पनुन कश्मीर के अध्यक्ष वीरेंद्र रैना ने कहा कि शोपियां में पूरण कृष्ण भट की हत्या दुखद है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के प्रति सरकार को गंभीर होना पड़ेगा। समुदाय अपने नौजवानों को खो रहा है, जिनका कोई कसूर नहीं है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों की लक्षित हत्याओं पर पनुन कश्मीर ने चिंता व्यक्त की है। रविवार को पनुन कश्मीर की बैठक हुई, जिसमें घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा स्थिति पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान मृतक पूरण कृष्ण भट की पत्नी को एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।
सरकार को गंभीर होना पड़ेगा
बैठक में पनुन कश्मीर के अध्यक्ष वीरेंद्र रैना ने कहा कि शोपियां में पूरण कृष्ण भट की हत्या दुख:द है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के प्रति सरकार को गंभीर होना पड़ेगा। समुदाय अपने नौजवानों को खो रहा है, जिनका कोई कसूर नहीं है।
कश्मीरी पंडितों को पूर्ण सुरक्षा दी जाए
प्रदेश में सुरक्षा ढांचे पर फिर से गौर करने की जरूरत है। एक ऐसा तंत्र तैयार करने की आवश्यकता है, जिससे घाटी से विस्थापित नहीं हुए कश्मीरी पंडितों को पूर्ण सुरक्षा दी जाए। समय आ गया है सभी राष्ट्रवादी ताकतें एक साथ आएं। पाकिस्तान से चल रहे आतंकवाद के खतरे का मुंहतोड़ जवाब दें।
शोपियां में कश्मीरी पंडित की हत्या के विरोध में निकाली रैली
अनंतनाग। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शनिवार को कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट पर हुए आतंकी हमले की हर वर्ग की तरफ से निंदा की गई। इस घटना के विरोध में रविवार को अनंतनाग के लाल चौक से रैली निकाली गई। इसमें हर वर्ग के लोग शामिल हुए। वहीं, शोपियां में भी कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें लोगों ने हिंदू मुस्लिम भाईचारे के नारे लगाए। कहा कि निहत्थे लोगों की हत्या करना किस धर्म में लिखा है। कश्मीरी पंडित की हत्या की मुस्लिम धर्म गुरुओं ने भी निंदा की।
सरकार तबादला नीति बनाए पूरण कृष्ण भट को दी श्रद्धांजलि
जम्मू। आल जम्मू बेस्ड रिजर्व्ड इंप्लाइज एसोसिएशन कश्मीर के बैनर तले कर्मचारियों ने रविवार को आंबेडकर चौक में प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पूरण कृष्ण भट को श्रद्धांजलि दी। कर्मचारियों ने लक्षित हत्याओं की निंदा की और सरकार से कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा पुख्ता करने को कहा। कर्मचारियों ने कहा कि हमारा डर सच साबित हुआ है। घाटी में कश्मीरी पंडित और हिंदू सुरक्षित नहीं हैं। सरकार हमारे लिए तबादला नीति बनाए।
कश्मीरी में स्थिति बिगड़ती जा रही : डिंपल
स्टेटहुड मिशन ने कश्मीरी पंडित पूरण कृष्ण भट की हत्या के विरोध में जानीपुर हाईकोर्ट रोड पर रैली निकाली और प्रदर्शन किया। अध्यक्ष सुनील डिंपल ने कहा कि कश्मीर में स्थिति बिगड़ती जा रही है। लक्षित हत्याएं और ग्रेनेड अटैक बढ़ते जा रहे हैं।
उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह से पूरण कृष्ण के परिवार को एक करोड़, एक पेट्रोल पंप, एलपीजी गैस एजेंसी और सरकारी नौकरी देने की मांग की। डिंपल ने कहा, पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाए। भाजपा सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में निर्दोष लोगों की जान जा रही है। इस मौके पर देव राज, अशोक खाना, विपन महाजन, विक्की, राजू कुमार, राम कुमार दास, जितेंद्र गुप्ता और अन्य मौजूद रहे।