{"_id":"62ad57480bdbd960791aff03","slug":"target-killing-in-kashmir-terrorists-kill-sub-inspector-of-jammu-and-kashmir-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Target Killing in Kashmir: आतंकियों ने की जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर की हत्या, धान के खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Target Killing in Kashmir: आतंकियों ने की जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर की हत्या, धान के खेत में मिला शव
Sat, 18 Jun 2022 10:10 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:10 AM IST
सार
कश्मीर में एक बार फिर टारगेट किलिंग की घटना सामने आई है। आतंकियों ने पंपोर में जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर फारूक मीर का गोलियों से छलनी शव उनके घर के पास धान के खेत में बरामद हुआ है। वह शुक्रवार देर शाम खेत में काम करने गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तभी आतंकियों ने उन पर फायरिंग कर दी। एसआई फारूक अहमद मीर निवासी संबूरा पंपोर के रहने वाले थे। वह इन दिनों 23 बटालियन में तैनात है। अधिकारियों ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। आतंकियों की पहचान और तलाश जारी है।
घाटी में लगातार टारगेट किलिंग जारी है। राजस्थान के बैंक अधिकारी की हत्या आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे पहले हिंदू शिक्षक रजनी बाला भी आतंकियों के गोली का निशाना बनी बनी थी। सांबा की मूल निवासी महिला शिक्षक रजनी बाला की घात लगाए आतंकियों ने स्कूल के भीतर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी।
इस महीने आतंकियों ने कश्मीरी पंडित समेत दो हिंदू कर्मचारियों की हत्या कर दी। मई में दहशतगर्दों ने सात लोगों की लक्षित हत्याएं की हैं। घटना के बाद कश्मीर से लेकर जम्मू तक जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन हुए हैं।
विज्ञापन
इससे पहले आतंकियों ने 12 मई को बडगाम जिले के चाडूरा तहसील कार्यालय में घुसकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की हत्या कर दी थी। इस महीने हुई सात लक्षित हत्याओं में तीन पुलिसकर्मियों और चार नागरिकों की जान ले ली गई।

हाल में हुई टारगेट किलिंग
- 2 जून: कुलगाम जिले में एक बैंक प्रबंधक की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
- 31 मई: कुलगाम के गोपालपोरा में हिंदू महिला शिक्षक रजनी बाला की हत्या
- 25 मई: बडगाम में घर पर टीवी कलाकार अमरीन भट की हत्या। उसका 10 वर्षीय भतीजा हाथ में गोली लगने से घायल।
- 24 मई: श्रीनगर में पुलिसकर्मी सैफुल्ला कादरी की हत्या। उसकी 7 साल की बेटी घायल
- 17 मई: बारामुला में शराब दुकान पर ग्रेनेड हमला, राजोरी के सेल्सैन रंजीत सिंह की मौत, तीन अन्य घायल
- 13 मई: पुलवामा के गडूरा गांव में निहत्थे पुलिसकर्मी रियाज अहमद की हत्या
- 12 मई: बडगाम में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की चाडूरा तहसील कार्यालय में घुसकर हत्या हत्या कर दी।
- 7 मई : श्रीनगर में डॉ अली जान रोड पर आइवा ब्रिज के पास आतंकवादी हमले में पुलिस कांस्टेबल गुलाम हसन डार की मौत