फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Taploo remembered his resolve to stand with Kashmiri Pandits

Jammu News: टपलू को याद कर लिया कश्मीरी पंडितों के साथ खड़े रहने का संकल्प

Sun, 14 Sep 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 14 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Taploo remembered his resolve to stand with Kashmiri Pandits
जम्मू। भारतीय जनता पार्टी के कश्मीर विस्थापित जिले की ओर से शनिवार को त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में टीका लाल टपलू की 37वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आजोजित किया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं, बुद्धिजीवियों और कश्मीरी पंडित समुदाय के सदस्यों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर याद किया।
विज्ञापन




श्रद्धांजलि सभा में शारिका फाउंडेशन के युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जीविका मिश्री ने कविता पाठ किया और कार्तिक भट ने विस्थापन : तंबू से विजय तक'''''''' विषय पर लेख प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में दो शहीद परिवारों को भी सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद टीका लाल टपलू और पंडित प्रेमनाथ भट ऐसे राष्ट्रवादी नेता थे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर किए। उनके बलिदान की ही बदौलत आज देश विश्व पटल पर सम्मानित है और मोदी सरकार धारा 370 व 35-ए को समाप्त करने जैसे ऐतिहासिक कदम उठाने में सक्षम हुई। सत शर्मा ने भरोसा दिलाया कि भाजपा कश्मीरी विस्थापित समुदाय के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए लगातार प्रयासरत रहेगी।
विज्ञापन




भाजपा के संगठन महासचिव अशोक कौल ने कहा कि टपलू जी अल्पसंख्यक समुदाय की ढाल बनकर अंत तक खड़े रहे। पूर्व विधान परिषद सदस्य गिरधारी लाल रैना ने कहा कि हर साल 13 सितंबर को समुदाय उनके बलिदान को याद कर राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लेता है। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजीव पंडिता, मोती लाल मल्ला, अशोक जी बरू और के.के. खोसा ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed