Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Talwara displaced vocal on power cut

बिजली कटौती पर तलवाड़ा विस्थापित मुखर

विज्ञापन
Talwara displaced vocal on power cut
रियासी। बिजली कटौती से परेशान तलवाड़ा विस्थापित कॉलोनी के लोगों का सब्र का बांध टूट गया। शनिवार दोपहर को ध्यानगढ़ डैमटाप सड़क को बंद कर दो घंटे तक विभाग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पटनीटॉप जाने वाले सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

बिजली की कटौती से परेशान विस्थापितों ने मार्ग को विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। माइग्रेंट एक्शन कमेटी के सदस्यों ने कहा कि कॉलोनी में बिजली आती ही नहीं है। फोन करने पर सही से जवाब नहीं मिलता है। समस्याओं के बारे में जिला प्रशासन को भी अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। वर्षों पुराना ट्रांसफार्मर बंद होता रहता है। कॉलोनी में पीने के पानी की भी कमी है। टैंक के साफ नहीं करने पर लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। मौके पर पहुंचे तहसीलदार मुंशी राम ने कमेटी के प्रधान जगदेव सिंह से बात कर बिजली विभाग को जरूरी निर्देश दिए। वहीं, स्वच्छ पानी की नियमित आपूर्ति देने का आश्वासन दिया है। इसके बाद लोग शांत हुए। बाद में तहसीलदार ने कॉलोनी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से यात्रियों और चालकों को हुई दिक्कत
तलवाड़ा विस्थापितों के मुख्य सड़क को बंद करने के कारण ध्यानगढ़ डैमटाप जाने वाले वाहनों के पहिये थम गए। बारादरी चौक के साथ ही सियाड़ बाबा तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ज्यादातर लोग चिनाब, सियाड बाबा, डैमटाप और चंकाह की खूबसूरती को निहारने के लिए आए थे। प्रदर्शन के दौरान एक टेंपो चालक ने वाहन को निकालने की कोशिश की तो उसके साथ विस्थापितों ने धक्का मुक्की की। टेंपो में सवार लोगों ने इसका कड़ा रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed