फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   takhyal biradari

Jammu News: तरख्याल ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल पर भक्तों ने लिया कलूरा देव का आशीर्वाद

Mon, 01 Jul 2024 06:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 01 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
takhyal biradari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। रविवार को चौकी चौरा प्रखंड के गाला क्षेत्र में तरख्याल ब्राह्मण बिरादरी की वार्षिक मेल धूमधाम से मनाई गई। रविवार सुबह से ही देव स्थान पर उपस्थित दर्ज कराने श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया।


तरख्याल बिरादरी के प्रधान राकेश शर्मा की देखरेख में आयोजित मेल में बड़ी संख्या में बिरादरी के लोगों ने भाग लिया। सुबह मंदिर में हवन यज्ञ कर विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना के बाद मंदिर में सत्संग हुआ। प्रधान राकेश शर्मा ने बताया कि हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर कुल देवता से आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि देशभर से हजारों श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि बिरादरी के देव स्थान पर मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। उन्होंने बताया इस स्थान पर बिरादरी के लोगों को कलूरा देवता के कई चमत्कार देखने को मिले हैं। उन्होंने सभी बिरादरी वासियों को इस वार्षिक आयोजन को सफल बनाने के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दीं। सत्संग के बाद सभी बिरादरी के सदस्यों के लिए भंडारा लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया। वहीं इस मौके पर कृष्ण लाल, शाम लाल, चौकीदार राम लाल, घुशु राम, रवि कुमार, रोहित शर्मा सहित बिरादरी के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिन्होंने कार्यक्रम के बाद देव स्थान के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की और अगले वर्ष इस आयोजन को और भी बड़ा करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed