{"_id":"58cad8ed4f1c1bb22132a276","slug":"tajamool-islam-video-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी तजामुल ने महबूबा सरकार पर लगाए कई आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी तजामुल ने महबूबा सरकार पर लगाए कई आरोप
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 16 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
तजामुल इस्लाम
- फोटो : File Photo
वर्ल्ड किक बाक्सिंग चैंपियनशिप इटली में स्वर्ण पदक विजेता बांदीपोरा (कश्मीर) गांव की आठ वर्षीय तजामुल इस्लाम ने खेल सुविधाओं को लेकर राज्य सरकार को लताड़ लगाई है।
फेसबुक पर चार मिनट के वीडियो में इस्लाम ने कहा कि उनके जिले में उसे और अन्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल उपकरण उपलब्ध करवाने में सरकार नाकाम रही है। उससे जो वादे किए गए थे, पूरे नहीं हुए हैं। इस मुद्दे पर विपक्ष ने भी सरकार को घेरा है। स्पोर्ट्स काउंसिल के अधिकारियों ने अफसोस जताते हुए जल्द काम पूरा करने का आश्वासन दिलाया है।
तजामुल ने एक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सहित सभी मंत्रियों और अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया है। वीडियो में उसने कहा है कि राज्य सरकार ने कहा था कि स्टेडियम देंगे, स्कूल को अपग्रेड करेंगे, एकेडमी चलाएंगे।
विज्ञापन
सरकार के साथ मंत्रियों ने बड़े वादे किए थे, लेकिन जबसे मैं एकेडमी गई हूं कुछ नहीं बदला। उसने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह सब सुविधाएं प्रदान करवाएंगी, ताकि तजामुल जैसे और इंटरनेशनल खिलाड़ी निकल सकें, लेकिन कुछ नहीं हुआ, कुछ नहीं दिया।

Trending Videos
विपक्ष ने लगाया वादाखिलाफी का आरोप
Tajamul Islam
- फोटो : File Photo
विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। नेकां के महासचिव अली मोहम्मद सागर ने तजामुल के मुद्दे पर सरकार को कसूरवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल फोटो सेशन के लिए काम नहीं करना चाहिए बल्कि सरकार को वही कहना चाहिए जो वह कर सकती है।
तजामुल के साथ जो हुआ उससे बाकी बच्चों पर भी असर पड़ेगा जो उसकी राह पर चलना चाहते थे। पीडीपी के युवा नेता एवं काउंसिल के सचिव वाहिद-उर-रहमान परे ने माना कि देर हुई है और उसके लिए उन्हें अफसोस है। कश्मीर में खराब हालात से वादे पूरे नहीं किए जा सके। सरकार के पास पैसा आया है और वह एक योजना पर काम करके सभी वादे पूरे करेगी।
उल्लेखनीय है कि तजामुल को जेएंडके बैंक के वार्षिक कैलेंडर में उन शख्सियतों के साथ शामिल किया गया है, जो रियासत का नाम रोशन कर रहे हैं। खेल से जुड़ी एक अन्य शख्सियत परवेज रसूल ने भी पिछले दिनों खिलाड़ियाें को सुविधाएं न देने पर जम्मू-कश्मीर रणजी टीम छोड़ने की धमकी दी थी।