टेबल टेनिस में खिलाडि़यों ने जोश दिखाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेयू के जिम्नेजियम हॉल में चल रही अंतर कालेज टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मंगलवार को उधमपुर, साइंस कालेज, एमबीएस, जीएमसी जम्मू, एमएएम, एस्काम, पीजी विभाग ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। अधिकांश मुकाबलों में विजेता टीमों के खिलाडि़यों ने सामने वालों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया।
इसके अलावा जीजीएम साइंस कालेज ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज रामनगर को 3-0 से शिकस्त दी। शुभम कुमार ने रामपाल को 7-11, 13-11, 11-9, अमन दुबे ने रविंद्र सिंह को 11-7, 11-4, अनीश मिश्रा ने अजीश जंबाल को 11-3, 11-0 से शिकस्त दी।
एमबीएस कालेज ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ को 3-1 से पछाड़ा। एमबीएस के जैश सिंह ने नरेंद्र सिंह को 11-7, 11-3, गुरकिरत सिंह ने दलवीर सिंह को 4-11, 11-9, 11-7 और जैश सिंह ने दलवीर सिंह को 11-1, 11-6 से पछाड़ा। कठुआ की ओर से नवदीप सिंह ने गुरलीन सिंह को 13-11, 12-10 से पराजित किया।
जीएमसी जम्मू ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज पलौड़ा को कांटे की टक्कर में 3-2 से शिकस्त दी। जीएमसी की ओर से प्रणव ने संजय को 12-14, 11-8, 12-10, तनवीर ने संजय को 11-7, 11-7, प्रणव ने कौशिक को 11-7, 11-8 और पलौड़ा की ओर से कौशिक ने तनवीर को 13-11, 7-11, 13-11 और दिग्विजय ने सिद्धांत को 11-4, 11-5 से पराजित किया।
एक अन्य मुकाबले में एमएएम कालेज ने एसआरएस कालेज को 3-2 से पराजित किया। एमएएम की ओर से अंजुम रशीद ने रमणदीप सिंह को 11-2, 11-8, अंजुम रशीद ने जतिंद्र पाल सिंह को 11-4, 11-5, इरफान हुसैन ने रमणदीप सिंह को 11-3, 11-4 से पछाड़ा।
एसआरएस कालेज से जतिंद्र पाल सिंह ने इरफान हुसैन और भवनीत सिंह ने फारूक अहमद को शिकस्त दी। एस्काम ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज हीरानगर को 3-0 से शिकस्त दी। तपन शर्मा ने साहिल को 12-14, 11-3, 11-3, अमित आनंद ने संजय दत्त को 11-6, 11-3, शुभम पंडोह ने भवानी सिंह को 11-7, 4-11, 11-5 से पराजित किया। पीजी विभाग ने माइट को 3-1 से पराजित किया।
पीजी की ओर से आयुष ने पुनीत को 11-5, 11-2, अरुण ने अक्षय सिंह को 11-7, 11-13, 11-3 और शुभम ने पुनीत को 11-6, 11-5 तथा माइट की ओर से नितिन ने शुभम को 11-9, 11-1 से शिकस्त दी। इन मुकाबलों में रविश वेद, गौरव शर्मा, अमित शर्मा, संदीप खदोत्रा ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई।
महिला वर्ग में साइंस कालेज छाया
अंतर कालेज टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पुरुषों के साथ महिला खिलाडि़यों ने भी दो-दो हाथ दिखाए। इसमें जीजीएम साइंस कालेज ने ला स्कूल को 3-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। विजेता टीम की ओर से तुंडिप पालमो ने भुवनेश्वरी बाली को 11-5, 11-7, रिग्जिन चरोल ने दिगवी को 11-2, 11-6 और तुंडिप पालमो ने हरनीत कौर को 11-8, 11-4 से शिकस्त दी। ला स्कूल की ओर से हरनीत कौर ने तेसरिंग अंगमो को 11-2, 11-4 से पराजित किया।