फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Table Tennis Championship begins in Srinagar, 1500 players are participating

Table Tennis Championship: श्रीनगर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आगाज, 28 टीमों के 1500 खिलाड़ी ले रहे भाग

Wed, 24 Aug 2022 12:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 12:11 PM IST
सार

श्रीनगर में राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में 28 राज्यों के 1500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रतियोगिताओं से प्रेरणा पाकर जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी देश और दुनिया में रोशन करेंगे।

विज्ञापन
Table Tennis Championship begins in Srinagar, 1500 players are participating
Table Tennis Championship Srinagar - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में 28वीं मास्टर्स राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप को शुरू हो गई। प्रतियोगिता में 28 राज्यों से 1500 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। महाराष्ट्र ने टीम स्पर्धाओं के लिए कुल 95 खिलाड़ियों के साथ दोनों वर्गों में सबसे बड़ा दल भेजा है। हालांकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु दोनों जगह से छोटा दल आया है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का दूसरा सबसे बड़ा दल कर्नाटक का है। इस दल में 46 खिलाड़ी शामिल हैं जिसमें 16 महिलाएं हैं। बंगाल पांच महिलाओं सहित 38 खिलाड़ियों के साथ आया है, जबकि दिल्ली 40 खिलाड़ियों के साथ भाग ले रहा है जिसमें से 12 महिला खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


सरमद हफीज और उपाध्यक्ष नुजहत गुल की अध्यक्षता में एक उत्साही आयोजन समिति चैंपियनशिप के संचालन को देखेगी। भारतीय वेटरन्स कमेटी के सदस्य अजय शर्मा कार्यक्रमों के आयोजन सचिव होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू -कश्मीर का नाम पूरे देश दुनिया में रोशन करेंगे खिलाड़ी

खेलों में उम्र कोई बाधा नहीं होती। खिलाड़ियों में जज्बा और प्रेरणा की जरूरत होती है जो यहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए 1500 खिलाड़ियों में दिखाई दे रही है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रेरणा पाकर जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी देश और दुनिया में रोशन करेंगे।


यह बात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्टेडियम में 28वीं मास्टर्स राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए कही। एलजी ने कहा मैं सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देता हूं। आपकी उपस्थिति से देश में एक सकारात्मक संदेश भेज रही है कि जम्मू - कश्मीर खेलों को बढ़ावा देने में किसी से पीछे नहीं हैं।

हमारे पास देश में बेहतरीन बुनियादी ढांचे में से एक है। दर्शकों से भरा स्टेडियम देख कर मुझे अच्छा लग रहा है। एलजी ने जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल की प्रशंसा की, जो सभी खेलों, विशेष रूप से बास्केटबॉल, शतरंज, कैरम, फुटबॉल, हॉकी और टेबल टेनिस को बढ़ावा दे रही है।


उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर टेबल टेनिस एसोसिएशन को राष्ट्रीय मास्टर्स प्रतियोगिता का यहां आयोजन कराने के लिए बधाई दी। कहा, इससे खेल और स्थानीय खिलाड़ियों को बढ़ावा मिलेगा। मैं यह जानकर वास्तव में खुश हूं कि घाटी दूसरी बार चैंपियनशिप की मेजबानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed