{"_id":"5ab69b694f1c1b2c678b4784","slug":"ta-soldier-mohammad-ashraf-rather-veteran-of-many-encounters","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलमतपोरा में शहीद जवान के आखिरी शब्द सुन कर हर किसी के आंख से छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलमतपोरा में शहीद जवान के आखिरी शब्द सुन कर हर किसी के आंख से छलके आंसू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Sun, 25 Mar 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
Indian army
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलमतपोरा इलाके में आतंकियों से लड़ते हुए शहादत को प्राप्त होने वाले जवान अशरफ राठर की अपनी कंपनी कमांडर से आखिरी शब्द यही थे कि 'साहब इनको छोड़ना नहीं है'। अशरफ सेना की ट्यूटोरियल आर्मी (टीए) के जवान थे।
विज्ञापन
कुपवाड़ा के हलमतपोरा के जंगलों में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान भारत माँ के इस वीर सपूत के पेट में उसे गोली लगने के बाद भी उसने हार नहीं मानी और आतंकवादियों से लड़ते रहे। अपने 15 साल की सेवा के दौरान उन्हें कई मुठभेड़ों का अनुभव था।
विज्ञापन
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हो आतंकियों के साथ लड़ते रहे। उन्होंने कई अभियानों का नेतृत्व भी किया। पिछले साल नवंबर में जुरहमा जंगल में तीन लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी से हुई मुठभेड़ भी शामिल है।
विज्ञापन
इसमें एक सैनिक भी शहीद हो गया था। वह सेना के अन्य जवानों के लिए प्रेरणा समान थे। उनके इस बलिदान के लिए भारतीय सेना उन्हें सदैव याद रखेगी। गौरतलब है कि 48 घंटे तक हलमतपोरा मुठभेड़ में लश्कर के पांच आतंकी मार गिराए गए थे। इस आपरेशन में पांच जवान भी शहीद हो गए थे। इसमें से दो जम्मू-कश्मीर पुलिस और तीन सेना के जवान थे।
उनके पास से 5 एके-47 राइफल, 25 एके मैगजीन, 800 एके राउंड, 2 पिस्तौल, 3 वायरलेस सेट, 2 वाईएसएम रिसीवर, पाउच, हैंड ग्रेनेड्स, पाक मेड दवाइयां, ड्राई फ्रूट बरामद हुए हैं। साथ ही जिहादी दस्तावेज भी मिला है।
एसएसपी शमशेर हुसैन ने बताया कि अगर आतंकी घाटी में और अंदर घुसने में कामयाब हो जाते तो काफी नुकसान पहुंचा सकते थे। बताया कि मारे गए आतंकी प्रशिक्षित थे। हुसैन ने बताया कि जानकारी थी कि आतंकियों का एक दल घुसपैठ करेगा जिसके चलते पहले से ही जिले के कई इलाकों में सर्विलांस बढ़ दी गयी थी।