{"_id":"6800227c55f5750cae0086c7","slug":"t-20-knockout-cricket-tournament-finalist-named-friends-eleven-lolab-srinagar-news-c-266-1-sr31001-104067-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल फ्रेंड्स इलेवन लोलाब के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल फ्रेंड्स इलेवन लोलाब के नाम
Thu, 17 Apr 2025 03:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 17 Apr 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा। पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत टी-20 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल गलिजू स्टेडियममें आयोजित किया। टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न हिस्सों से 16 टीमों ने भागीदारी की। फ्रेंड्स इलेवन लोलाब और कोचिंग सेंटर कुपवाड़ा के बीच फाइनल मुकाबला रोमांचक सुपर ओवर तक पहुंचा। इसमें फ्रेंड्स इलेवन लोलाब ने खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में एसएसपी कुपवाड़ा गुलाम जीलानी वानी (जेकेपीएस), एएसपी श्री जी.एम. भट (जेकेपीएस), इंस्पेक्टर रियाज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुरस्कार वितरण के दौरान एसएसपी कुपवाड़ा ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना की सराहना की। एसएसपी गुलाम जीलानी वानी ने घोषणा की कि कुपवाड़ा पुलिस जल्द ही स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं में सकारात्मकता व स्वास्थ्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विविध खेल गतिविधियों की शुरुआत करेगी। संवाद