जम्मू-कश्मीरः खोले जाएंगे 10 नए थाने, सूचना और जनसंपर्क निदेशक ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर की सूचना और जनसंपर्क निदेशक सैयद सहरीश असगर ने बताया कि राज्य में गुरुवार तक 10 नए पुलिस थाने खोले जाएंगे। आपको बता दें कि मौजूदा वक्त में पुलिस थानों और पुलिस चौकियों में 40 से 60 फीसदी नफरी(तैनाती) और जांच अधिकारियों की कमी है। अब तक पुलिस को जम्मू कश्मीर में चुनी जाने वाली सरकार कंट्रोल करती थी। अब सीधे केंद्र कंट्रोल करेगा। केंद्र अब बाहरी राज्यों से भी पुलिसकर्मियों को जम्मू कश्मीर भेज सकता है।
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आने से जम्मू कश्मीर के 80 हजार पुलिसकर्मियों की सुविधा और वेतन में इजाफा होगा। इसके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस के थानों और चौकियों में नफरी (तैनाती) का सूखा भी खत्म होने की उम्मीद है। जम्मू कश्मीर के 227 थानों में नफरी का जबरदस्त टोटा है। हालांकि पिछले तीन सालों में जम्मू कश्मीर में लगभग दस हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती हुई है। बावजूद थानों में नफरी की अभी भी कमी बनी हुई है। पुलिस के पास जांच अधिकारियों का टोटा है।
केंद्र के अधीन आने से पुलिस थानों और चौकियों में नफरी की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसके लिए केंद्र पुलिस की विशेष भर्ती भी कर सकता है। बताया जाता है कि बहुत जल्द केंद्रीय गृह मंत्रलाय जम्मू कश्मीर की समीक्षा करेगा। इसमें संख्याबल और संसाधनों की समीक्षा होगी। 31 अक्टूबर के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस का नियंत्रण लेफ्टिनेंट गवर्नर के हाथों में होगा।
अक्टूबर में पुलिस की समीक्षा होने के बाद यह भी संभव है कि जम्मू कश्मीर में नए थाने और पुलिस चौकियां बनें। कश्मीर में दक्षिण कश्मीर और साउथ कश्मीर में नई पुलिस चौकियां और पुलिस थाने बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा जम्मू और श्रीनगर के अलावा उधमपुर, कठुआ, सांबा और राजोरी पुंछ में भी संख्या बढ़ाई जा सकती है।