{"_id":"631af5c798f4298af93c617949866f48","slug":"syed-ali-shah-geelani-house-arrest-clash-between-supporters-and-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिलानी नजरबंद, समर्थकों ने अनंतनाग में किया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिलानी नजरबंद, समर्थकों ने अनंतनाग में किया बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Fri, 03 Jul 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी को एक रैली से पहले हिरासत में लेने के बाद कश्मीर के अनंतनाग में एक जमकर बवाल हुआ। गिलानी समर्थक सुरक्षाबलों से भिड़ गए और दोनों पक्षों में जोरदार झड़प हुई। सुरक्षाबलों ने रैली के मद्देनजर देर रात से ही गिलानी के घर के बाहर पहरा बढ़ा दिया था। सुबह के समय जब गिलानी रैली के लिए जाने लगे तो उन्हें हिरासत में लेकर नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन
गिलानी ने घोषणा की थी कि वह सभी के साथ मस्जिद में जाकर जुमे की नजाम अता करेंगे और उसके बाद अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे। सुरक्षाबलों को आशंका थी कि वह भारत विरोधी एंव भड़काऊष भाषण देंगे इसलिए उन्हें पहले ही गिलानी और उनके दजर्न भर समर्थकों को हिरासत में ले लिया गया। गिलानी को हिरासत में लेने के बाद उनके समर्थक भड़क उठे और पुलिस पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने भी समर्थकों पर लाठीचार्ज किया। बता दें कि 15 अप्रैल को दिल्ली से लौटने के बाद गिलानी नजरबंद किए गए हैं। इस दौरान उन्हें दो बार राहत दी गई थी। एक बार मई में एक रैली को संबोधित करने के लिए और दूसरी बार पांच जून को अपने पासपोर्ट के सिलसिले में आवेदन करने के लिए पासपोर्ट ऑफिस जाने की परमीशन दी गई थी।
विज्ञापन