{"_id":"7638e8c4ed59d67c16300979cdb5e0aa","slug":"swine-flu-test-will-start-from-tomorrow-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के मरीजों को मिलेगी राहत
Updated Wed, 27 Jan 2016 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमसी जम्मू में आगामी शुक्रवार से स्वाइन फ्लू के टेस्ट शुरू किए जा रहे हैं। अस्पताल में पहली बार शुरू किए जा रहे इस टेस्ट से स्वाइन फ्लू के मरीजों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
अभी तक इन टेस्ट के लिए स्वास्थ्य निदेशालय और जीएमसी प्रशासन को दिल्ली और हिमाचल प्रदेश की लैबोरेटरी का सहारा लेना पड़ रहा था, लेकिन इस प्रक्रिया में रिपोर्ट में करीब एक हफ्ता लगने से मरीजों के इलाज में देरी होती थी, मगर जीएमसी में ही टेस्ट होने से एक ही दिन में रिपोर्ट आ सकेगी।
विज्ञापन
जीएमसी के प्रिंसिपल डा. जाहिद गिलानी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पास दो मशीनें आई हैं और टेस्ट के लिए अन्य उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बुधवार को माइक्रोबायोलाजी विभाग की वीआरडीएल लैब का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
पहले दिल्ली और हिमाचल के लैब पर थी निर्भरता
जम्मू संभाग में छह माह का एक बच्चा स्वाइन फ्लू से पीड़ित हो चुका है। जीएमसी में भी एक संदिग्ध मरीज को गत दिवस भर्ती किया गया था। अब तक 23 संदिग्ध मरीजों के खून के टेस्टों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें एक मामला पाजिटिव था और तीन मामलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
इस साल स्वास्थ्य निदेशालय अभी तक हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा की एक लैब से टेस्ट की जांच करवा रहा है, लेकिन दूसरे राज्यों में सैंपलिंग के बाद टेस्टिंग प्रक्रिया में थोड़ा समय लगने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है।
सरकार ने जीएमसी जम्मू में अक्तूबर 2015 में लैब को शुरू करने के दावे किए गए थे, मगर एक साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी लैब पर कुछ खास नहीं हो पाया। पिछले साल सैंपल के लिए टेस्टों को दिल्ली स्थित एक लैब में भेजा गया था।