स्वाइन फ्लू से जम्मू कश्मीर में एक और मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्किम्स श्रीनगर में स्वाइन फ्लू के एच1एन1 से पीड़ित एक और मरीज ने शनिवार को दम तोड़ दिया। घाटी में यह आंकड़ा नौ तक पहुंच गया है। यहां नए पांच पाजिटिव मामलों के साथ यह संख्या 358 हो गई है।
जम्मू संभाग के राजोरी के एक सेना अस्पताल में पूर्व हवलदार की पत्नी की संदिग्ध मौत हो गई। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण थे। उसके थूक और खून के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जम्मू में शनिवार को 34 संदिग्ध मरीजों के सैंपल दिल्ली भेजे गए हैं।
स्किम्स की प्रवक्ता कुलसोम भट्ट के अनुसार चौबीस घंटों में स्वाइन फ्लू से एक मरीज की मौत हुई है। लेकिन मृतक को कई मल्टीपल डिसआर्डर थे। जिससे उसकी मौत उससे होने की भी आशंका है। स्किम्स के आइसोलेशन वार्ड में आठ मरीजों को इलाज दिया जा रहा है।
34 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए
शनिवार को छह मरीजों को छुट्टी दी गई। पांच विशेष ओपीडी में 100 मरीज पहुंच। जिसमें पांच संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इस बीच राजोरी के मुरादपुर स्थित सेना के 150 जनरल अस्पताल में ढांगरी निवासी एक पूर्व सैन्य हवलदार की पत्नी की मौत हो गई।
उसे दो दिन पहले गले में खराश, खांसी, जुकाम, तेज बुखार और शरीर में दर्द होने की समस्या पर भर्ती किया गया था। सीएमओ डा. राजीव शर्मा ने कहा कि सैंपल रिपोर्ट आने पर ही स्वाइन फ्लू से मौत की पुष्टि हो सकती है। एहतियातन अस्पताल में एक दस बेड वाला आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है।
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह के अनुसार जीएमसी के चोपड़ा नर्सिंग होम में शनिवार को विशेष ओपीडी में 88 मरीज जांच के लिए पहुंचे। जिसमें 34 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। होम में सात मरीजों का इलाज जारी है। दिल्ली से 74 मामलों की रिपोर्ट आना बाकी है।