घाटी में स्वाइन फ्लू से एक और मौत, 77 नए मामले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में स्वाइन फ्लू के एच1एन1 वायरल की चपेट में आने से एक और मरीज की मौत हो गई। इसके साथ यह आंकड़ा सात तक पहुंच गया है। स्वाइन फ्लू की विशेष ओपीडी में रोजाना सौ से अधिक मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं।
पिछले चार दिन में कश्मीर में 77 नए पाजिटिव मामले आए हैं। घाटी में अब तक 266 पीड़ित पाजिटिव हो चुके हैं। जम्मू में मंगलवार को आई सात रिपोर्ट में एक पाजिटिव आई। जिससे यह आंकड़ा 28 तक पहुंच गया है।
स्किम्स की प्रवक्ता सना कुलसुम के अनुसार गत रविवार और सोमवार को 144 सैंपल लैब में परीक्षण के लिए भेजे गए थे। जिनकी मंगलवार को आई रिपोर्ट में 77 पाजिटिव थे।
स्वाइन फ्लू के मामलों पर नियंत्रण पाने में सफलता
स्किम्स में पांच मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में इलाज दिया जा रहा है। दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। मंगलवार को स्किम्स के विशेष ओपीडी में 111 लोग जांच के लिए पहुंचे।
जिसमें पांच संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। स्किम्स के अधीक्षक डा. फारूक जान के अनुसार स्वाइन फ्लू से हुई एक मौत में मरीज एक्यूट रेसप्रेटरी डिस्ट्रेस संड्रोम से पीड़ित था और उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी।
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया के अनुसार स्वाइन फ्लू के मामलों पर लगभग नियंत्रण पाने में सफलता मिली है। विशेष ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। चोपड़ा नर्सिंग होम जीएमसी में अठारह मरीजों को इलाज दिया जा रहा है।