{"_id":"6958b6a1fc8a588355083197","slug":"swift-action-against-food-safety-violations-in-bus-stand-jammu-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Bus Stand: बिना इंसुलेशन ले जाया जा रहा था मांस, खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Bus Stand: बिना इंसुलेशन ले जाया जा रहा था मांस, खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, जांच जारी
Sat, 03 Jan 2026 11:57 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:57 AM IST
सार
बस स्टैंड जम्मू में नियमित जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने बिना अनिवार्य इंसुलेशन के गैर-शाकाहारी खाद्य पदार्थ ले जाते एक वाहन को पकड़ा।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने बस स्टैंड जम्मू में नियमित जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान एक वाहन में गैर-शाकाहारी खाद्य पदार्थ बिना अनिवार्य इंसुलेशन के ले जाते पाए गए, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर ही खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी को बुलाया गया और नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। उप आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री मदन मगोत्रा, जम्मू पुलिस टीम के साथ, जिनका नेतृत्व बस स्टैंड थाने के एसएचओ इंदरपाल सिंह कर रहे थे, तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से आवश्यक कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह के जांच अभियान जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन