पाक ने फिर दिखाया अपना दोहरा चरित्र, एक ओर दी गई मिठाई तो दूसरी ओर हुई फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारत की आक्ट्राय पोस्ट व पाकिस्तान की इनायत पोस्ट के मध्य बकरीद के मौके पर शनिवार को मिठाइयों का आदान-प्रदान किया गया। इस दौरान पाकिस्तान रेंजर्स और सीमा सुरक्षाबल के अधिकारियों व जवानों ने एक दूसरे को पूरी गर्मजोशी के साथ गले मिलकर बकरीद की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर पाकिस्तान रेंजर्स के डीएसआर मोहम्मद रिजवान ने भारत के लोगों को अपने देश के लोगों की तरफ से ईद-उल-अजहा की मुबारबाद दी। पाक रेंजर्स के डीएसआर मोहम्मद रिजवान व सीमा सुरक्षाबल की 78वीं वाहिनी के कंपनी कमांडर रमेश यादव सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मिठाइयों का आदान-प्रदान हुआ।
पाकिस्तान रेंजर्स के डीएसआर मोहम्मद रिजवान ने भारत के लोगों को अपने देश के लोगों की तरफ से ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। लेकिन मुबारकों के दरमियान ही एलओसी पर पाकिस्तान का नापाक चेहरा एक बार फिर सामने आ गया।
पाक ने बलनोई क्षेत्र में तोड़ा सीजफायर
पाकिस्तानी रेंजरों ने मेंढर तहसील के बलनोई क्षेत्र में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बना कर हल्के हथियारों से गोलीबारी की। इसका भारतीय सेना ने भी करारा जवाब दिया। करीब बीस मिनट बाद पाकिस्तान की तरफ से गोलाबारी बंद हो गई।
इस दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। शनिवार को दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे मेंढर तहसील के बलनोई क्षेत्र में नियत्रंण रेखा के उस पार तैनात पाकिस्तानी सेना की 647 मुजाहीद्दीन ने अचानक मशीनगनों से भारतीय सेना की चौकियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इस पर भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसी क्रम में यूनिवर्सल मशीन गनों से गोलियां दागनी शुरू कर दीं।
जवाबी कार्रवाई पर करीब 20 मिनट बाद पाक सेना की तरफ से गोलाबारी बंद हो गई। गौरतलब है कि पाक सेना की 647 मुजाहीद्दीन रेजीमेंट के शार्प शूटरों के शुक्रवार को कृष्णा घाटी में स्नाइपर शाट से सीमा सुरक्षा बल के एक एएसआई शहीद हो गए थे।