{"_id":"5f3e76076a6e321a4f586ea4","slug":"swachh-survekshan-2020-jammu-and-kashmir-place-in-swachh-survekshan-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"Swachh Survekshan 2020: स्वच्छता सर्वेक्षण में जानिए जम्मू-कश्मीर की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Swachh Survekshan 2020: स्वच्छता सर्वेक्षण में जानिए जम्मू-कश्मीर की स्थिति
Thu, 20 Aug 2020 06:44 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 20 Aug 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता के मामले में जम्मू शहर की रैंकिंग में पिछले वर्ष की तुलना में 105 अंक का सुधार हुआ है। दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण में जम्मू नगर निगम को 224वां स्थान मिला है। पिछले वर्ष 329वीं रैंकिंग थी। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर को 36वां स्थान मिला है। गुरुवार को केंद्र सरकार ने ‘स्वच्छता सर्वेक्षण 2020’ के परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन
इसमें जम्मू ने 2284.16 अंक हासिल किए हैं। श्रीनगर को 2905.58 अंक मिले हैं। कैंटोनमेंट बोर्ड (छावनी क्षेत्र) में बादामीबाग को 36वां और जम्मू कैंट को 50वां स्थान मिला है। हालांकि जम्मू में अभी और सुधार की जरूरत है क्योंकि स्वच्छता सर्वेक्षण के 5वें संस्करण के बाद भी जम्मू शहर टॉप 100 स्वच्छ शहरों की सूची में जगह नहीं बना पाया।
विज्ञापन
लेह शहर भी जम्मू से अव्वल
नवगठित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का लेह शहर सहित पड़ोसी राज्य हिमाचल और पंजाब के शहर स्वच्छता के मामले में जम्मू शहर से आगे हैं। लेह शहर की रैंकिंग 209वीं है। पड़ोसी राज्य हिमाचल का शहर शिमला 65वें, पंजाब का जालंधर 119वें स्थान पर है।
विज्ञापन
बुनियादी ढांचा सुधारेंगे, टॉप 50 शहरों में होगा जम्मू
शहर की स्वच्छता रैंकिंग पर नगर निगम हेल्थ एंड सैनिटेशन चेयरमैन बलदेव बलोरिया ने कहा कि हमारे प्रयासों में कमी नहीं है। हमारे पास कचरा निस्तारण करने को लेकर पर्याप्त बुनियादी ढांचा नहीं है। बुनियादी ढांचे के विकास के बाद जम्मू शहर देश के टॉप 50 स्वच्छ शहरों में शामिल होगा।