फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Swachh Bharat Abhiyan

बिलावर का पुलिस थाना निकाल रहा स्वच्छ भारत मिशन की हवा

विज्ञापन
Swachh Bharat Abhiyan
बिलावर। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुआ स्वच्छ भारत अभियान जोरों पर है। इसके तहत राजनेता और प्रशासन के अधिकारी हर रोज हाथ में झाड़ू लेकर फोटो खिंचा रहे हैं। लेकिन, असल गंदगी तक किसी का झाड़ू नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन

बिलावर के मुख्य बाजार की गली में स्थित पुलिस स्टेशन में बनाए गए शौचालयों का गंदा पानी ऐसे ही गली में बहता रहता है। इसकी बदबू से लोग सालों से परेशान हैं। इस संबंध में वे कई बार पुलिस विभाग और नगर कमेटी को भी बता चुके हैं। लेकिन, आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। पुलिस स्टेशन के पास कई घर हैं। हर दिन हजारों लोग इस गली से पैदल गुजरते हैं। लेकिन, गली में आने वाली बदबू ने उनका गुजरना तक मुश्किल कर रखा है।
विज्ञापन

स्थानीय दुकानदार जगमोहन गुप्ता ने बताया कि 10 वर्ष पूर्व पुलिस थाने में शौचालयों का निर्माण किया गया था। लेकिन, पानी की निकासी के इंतजाम सही नहीं किए गए। सेप्टिक टैंक का पानी ओवर फ्लो होकर मुख्य बाजार की गली में बहता रहता है। उसकी बदबू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय निवासी पंडित राधे कृष्ण, संजय गुप्ता, अनिल गुप्ता, आदि ने बताया कि लोगों को बहते हुए गंदे पानी से गुजारना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को है जो उसी मोहल्ले में रहते हैं। इस संबंध में कई बार पुलिस प्रशासन और उपायुक्त को भी अवगत कराया है। लेकिन, आज तक पानी की निकासी के इंतजाम नहीं किए गए। इस काम के लिए कोई गंभीर ही नहीं है। लोगों ने मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

-----
मामला हमारे संज्ञान में लगभग छह महीने पहले ही आ गया है। इस विषय में पुलिस विभाग के आईजीपी को पत्र भी लिखकर भेजा गया है। नगर कमेटी का प्रयास है समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।
- उमाकांत बसोत्रा, अध्यक्ष, नगर कमेटी बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed