{"_id":"5bc0b8a3bdec22699a7388e9","slug":"suspicious-movement-in-arnia-sector-on-loc-bsf-does-paira-firing-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: अरनिया सेक्टर में संदिग्ध हलचल पर बीएसएफ ने की पैरा फायरिंग, पाक से आतंकी घुसपैठ की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अरनिया सेक्टर में संदिग्ध हलचल पर बीएसएफ ने की पैरा फायरिंग, पाक से आतंकी घुसपैठ की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 12 Oct 2018 08:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया सेक्टर में सीमा के उस पार से संदिग्ध हलचल देखे जाने पर बीएसएफ जवानों ने पैरा राउंड का इस्तेमाल किया। इसके अलावा घुसपैठ की आशंका के चलते छोटे हथियारों से छह-सात राउंड फॉयरिंग भी की। जानकारी के अनुसार, अरनिया सेक्टर में गुरुवार रात बीएसएफ की 62वीं वाहिनी के जवानों ने सीमा के उस पर पाकिस्तानी पासवान पोस्ट के पास संदिग्ध हलचल देखी।
इसकी पुष्टि के लिए इलाके को रोशन करने के लिए दो-तीन पैरा राउंड का प्रयोग किया। सूत्रों के अनुसार, घुसपैठ की आशंका के चलते बीएसएफ की ओर से छोटे हथियार से छह-सात राउंड फायरिंग की भी सूचना है।
घाटी में तैनात सेना की 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एके भट ने बीते दिनों दावा किया था कि सरहद पार करीब 250 से अधिक आतंकी भारत में दाखिल होने के लिए तैयार बैठे हैं। वर्तमान में रियासत में 300 आतंकी सक्रिय हैं। कोशिश है कि इस संख्या को 100 तक पहुंचा दिया जाए। दोहराया कि जिसने हथियार उठाया है उस उग्रवादी को हम खत्म कर देंगे।
विज्ञापन
सेना कमांडर ने कुपवाड़ा जिले के केरन में पत्रकारों से कहा था कि 250 से अधिक आतंकी सीमा पर अलग-अलग लांच पैड्स पर घुसपैठ के लिए तैयार बैठे हैं। पूरी फौज हर जगह उन्हें रोकने के लिए सतर्क है। आने वाले महीनों में बर्फ के कारण रास्ते बंद हो जाएंगे। इसलिए आतंकियों की पूरी कोशिश होगी कि समय से पहले घुसपैठ कर लिया जाए। ऐसे में घुसपैठ की कोशिशों के बढ़ने की संभावना है।
जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल एके भट ने कहा था कि उत्तरी कश्मीर में दक्षिणी कश्मीर की तुलना में आतंकवाद में कमी है। दक्षिणी कश्मीर में युवाओं के लगातार आतंकवाद में शामिल होने पर कहा कि उत्तरी कश्मीर के लोगों का शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने आतंकवाद को कंट्रोल में रखा है। दक्षिणी कश्मीर के लोगों को आतंकवाद को नियंत्रण में रखने के लिए उत्तरी कश्मीर के लोगों से सीख लेने की सलाह देते हुए कहा कि वह उत्तरी कश्मीर के लोगों से सीख लें कि कैसे खुशहाली से देश आगे बढ़ सकता है।
निकाय और पंचायती चुनावों को लेकर सेना कमांडर ने कहा था कि हमारा मकसद है पूरे इलाके में अमन शांति कायम रहे और शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव हो। इसके लिए पुलिस और सीआरपीएफ के साथ पूरा तालमेल बनाए हुए हैं। दिन और रात दोनों समय एरिया डोमिनेशन की जाती है।