{"_id":"5b71dca042c7924ac77ec171","slug":"suspicious-movement-at-pulwama-police-line-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलवामा पुलिस लाइन के पास संदिग्ध हलचल पर हवाई फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलवामा पुलिस लाइन के पास संदिग्ध हलचल पर हवाई फायरिंग, सर्च ऑपरेशन जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा पुलिस लाइन के पास सोमवार देर रात संदिग्ध हलचल देखकर सुरक्षा बलों ने कई राउंड हवाई फायरिंग की। इससे अफरातफरी उत्पन्न हो गई। आतंकियों का हमला समझकर सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया। तत्काल पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। इससे पहले दिन में जिले के नेवा इलाके में कासो के दौरान पथराव कर रही भीड़ को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। काकपोरा इलाके में भी पथराव के बाद हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
शेल मिलने से मची अफरातफरी
उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा इलाके के विलगाम में जंगल क्षेत्र से सेना की पेट्रोलिंग पार्टी ने एक शेल बरामद किया। एहतियातन ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया। आस पास के इलाकों को सील कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान यह पाया गया कि यह खाली शेल था।

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना का एक जवान शहीद
स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार दोपहर को सीजफायर उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधर सेक्टर में सेना की पोस्ट पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान सेना का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें एयरलिफ्ट कराकर 92 बेस हॉस्पिटल लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गईं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहीद जवान पुष्पेन्द्र सिंह 20 जाट बटालियन के थे। पाकिस्तान की तरफ से दोपहर 3:30 बजे स्नाइपर शॉट किए गए। यह हमला सेना की एलओसी पर मोजूद पोस्ट पर किया गया। सूत्रों की माने तो पाकिस्तान की तरफ से आतंकियों को घुसपैठ करने के लिए यह सीजफायर किया गया था। जिसपर जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने भी फायरिंग कर घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम कर दिया। शहीद जवान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का रहने वाला था।