{"_id":"5d373db78ebc3e6d0954f815","slug":"suspicious-item-found-on-national-highway-in-anantnag-on-amarnath-yatra-route-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध वस्तु दिखने पर अनंतनाग में कुछ देर रोका ट्रैफिक, यहीं से गुजरता है अमरनाथ यात्रियों का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध वस्तु दिखने पर अनंतनाग में कुछ देर रोका ट्रैफिक, यहीं से गुजरता है अमरनाथ यात्रियों का जत्था
Tue, 23 Jul 2019 10:32 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 23 Jul 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ता
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग काजीगुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले मीर बाजार मालपोरा के पास मंगलवार की सुबह एक संदिग्ध वस्तु देखी गई, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से ट्रैफिक को रोक दिया गया। इससे आसपास खलबली मच गई। हालांकि जांच करने पर कुछ नहीं निकाला और करीब एक घंटे बाद ट्रैफिक को बहाल कर दिया गया।
मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे सुरक्षा कर्मियों को मीर बाजार मालपोरा के पास कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। तुरंत इस रूट के ट्रैफिक को रोक कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। बस निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुला लिया गया। करीब आधा घंटा बाद ही पता चल गया कि संदिग्ध वस्तु कोई विस्फोटक नहीं था।
दरअसल, इसी रूट से अमरनाथ यात्रियों का जत्था गुजरता है। इसलिए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के कर्मी संदिग्ध वस्तु की सूचना पर तुरंत हरकत में आ गए और ट्रैफिक को रोक दिया गया। हालांकि सुबह जिस समय संदिग्ध वस्तु देखी गई, उस समय अमरनाथ यात्रियों के काफिले के गुजरने का समय नहीं था।