फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suspicious cylinder found in Akhnoor sector of Jammu security forces and Bomb Squad on spot

Jammu: अखनूर सेक्टर में संदिग्ध सिलेंडर बरामद, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

Thu, 14 Jul 2022 01:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 14 Jul 2022 01:39 PM IST
सार

अखनूर सेक्टर में एक संदिग्ध सिलेंडर मिला है। जानकारी मिलते ही पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंचे। साथ ही बम स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया। सुरक्षाबलों ने इसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया है।

विज्ञापन
suspicious cylinder found in Akhnoor sector of Jammu security forces and Bomb Squad on spot
Jammu - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू के मालपुर क्षेत्र में एक संदिग्ध सिलिंडर मिलने से दहशत फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे सेना के जवानों ने बम स्क्वायड को मौके पर बुलाया और सिलिंडर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया। इस मामले में सुरक्षाबलों और पुलिस की जांच जारी है। वहीं, अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के इनपुट पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने वीरवार को तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घुसपैठ के पुराने मार्गों को खंगाला। 

विज्ञापन


घटना वीरवार सुबह की है। कानाचक पुलिस थाना के अंतर्गत पंचायत मालपुर के गांव चंदेल में परगवाल रोड के पास संदिग्ध सिलिंडर बरामद हुआ। इस जगह से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही सेना की यूनिट भी स्थित है। सूचना मिलते ही सेना के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस और बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया। सुरक्षाबलों ने कुछ देर के लिए सड़क को बंद कर दिया और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद संदिग्ध सिलिंडर को जेसीबी की मदद से एक गहरे गड्ढे में डाल कर नष्ट कर दिया गया। एसडीपीओ दोमाना सुनील सिंह ने बताया कि यह सिलिंडर यहां कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा बाधित करने के इनपुट पर घुसपैठ के पुराने मार्ग खंगाले

अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के इनपुट पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने वीरवार को तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान घुसपैठ के पुराने मार्गों को खंगाला। आशंका जताई जा रही है कि आतंकवादी स्टिकी बम का इस्तेमाल कर सकते हैं।


तलाशी अभियान के दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया। एसओजी, सीआरपीएफ के जवानों ने सीमावर्ती गांव सारथी, नाडाला व बब्बर नाले में तलाशी अभियान चलाया। यह घुसपैठियों का पुराना मार्ग रहा है। डिप्टी एसपी आपरेशन गारू राम ने कहा कि यह रूटीन तलाशी अभियान था।

जीरो लाइन के पीछे के हिस्सों को पूरी तरह से खंगाला जा रहा है, ताकि पाकिस्तानी ड्रोन व कोई शरारती तत्व किसी संदिग्ध वस्तु को न फेंक सके। पुलिस एसओजी व सीआरपीएफ के जवान बॉर्डर पर घुसपैठ के मार्गों को खंगाल रहे हैं। अमरनाथ यात्रियों को कड़ी सुरक्षा दी जा रही है।


जिला में जहां-जहां यात्रियों को ठहराया जा रहा है, वहां पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी स्टिकी बम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आम लोगों को भी जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस व सुरक्षा बल अमरनाथ यात्रियों को पूरी सुरक्षा दे रहे हैं। यात्री बेखौफ होकर यात्रा करें। सीमावर्ती लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed