गांदरबल में फैली ये बीमारी कहीं इबोला तो नहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया भर में इबोला का कहर जारी है। ऐसे में कश्मीर के गांदरबल में एक रहस्यमयी बीमारी के कारण अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। जानकार इसे इबोला नहीं मान रहे लेकिन इस बीमारी के बारे में भी उनके पास कोई जानकारी नहीं है।
लोगों में अफवाह है कि कहीं घाटी में इबोला वायरस तो नहीं फैलने लगा है। बता दें कि सरकार पहले ही इबोला की रोकथाम के लिए पाकिस्तान बॉर्डर पर सख्ती बनाए हुए है, ताकि इस तरह के लक्षणों वाला कोई भी व्यक्ति सीमा पार ना आ सके।
बीमारी क्या है? अभी तक कुछ भी पता नहीं
गांदरबल जिले में रहस्यमय बीमारी के फैलने से अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। डाक्टरों की टीम ने जांच शुरू कर दी है। श्रीनगर से करीब 45 किलोमीटर दूर गांदरबल के छतरगुल बाला इलाके में स्थानीय लोग करीब एक हफ्ते से एक रहस्यमयी बीमारी से जूझ रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, लोगों को पहले पेट में दर्द होता है, फिर चक्कर आना शुरू हो जाता है। स्थानीय निवासी ग़ुलाम अहमद के अनुसार, उनकी बेटी को पहले पेट में दर्द हुआ और साथ ही चक्कर आना शुरू हो गया, जिसके बाद उसे कंगन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन बीमारी क्या है उसका अभी तक कुछ भी पता नहीं लग पाया है।
विशेष टीम ले रही नमूने
बताया जा रहा है कि अभी तक इस बीमारी के कारण इलाके में तीन बच्चों की मौत हो चुकी है, जिनकी पहचान रुकसाना बानो (6), अब्दुल वाहिद (5) और समीना बानो (2) के तौर पर हुई है।
इलाके में फैली इस रहस्यमय बीमारी को लेकर डाक्टर भी काफी चिंतित हैं। उनके अनुसार, उन्हें अभी तक इसका पता नहीं लग पाया है।
बीएमओ कंगन शबीर अहमद अवां के अनुसार उनके द्वारा तीन डाक्टरों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिन्होंने इलाके में जाकर नमूने इकट्ठे करने शुरू कर दिए हैं।
जल्द ही इस रहस्यमय बीमारी का पता लगाया जाएगा। हालांकि जानकार इसे इबोला से जोड़कर नहीं देख रहे हैं उनका कहना है कि यह इबोला नहीं है।