फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   suspend

बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर दो स्कूलों के तीन शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
suspend
रामबन। बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय सेरी के दो व यूपीएस कोराडेरा के एक शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उपायुक्त मुसरत इस्लाम ने वीरवार को जोनल शिक्षा अधिकारी का वेतन भी रोक दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सेरी में स्कूल खुलने के पहले दिन बुधवार का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके आधार पर उपायुक्त कार्यालय ने मुख्य शिक्षा अधिकारी, रामबन से मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी रामबन हफीजुल्ला ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया है और दोषी शिक्षकों को बचाने की कोशिश की है। रिपोर्ट के अवलोकन के बाद शिक्षक नईम अहमद को जेडईओ ने सिटी मिडिल स्कूल रामबन में संलग्न कर दिया। शिक्षक कुलदीप सिंह स्कूल में मौजूद थे जबकि और निसार अहमद अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित थे और उन्होंने सक्षम अधिकारी से स्टेशन छोड़ने की कोई पूर्व अनुमति नहीं मांगी थी। इसके अलावा यूपीएस कोराडेरा के शिक्षक प्रीतम सिंह भी ड्यूटी से अनुपस्थित थे।
विज्ञापन

----------------
दस बच्चों पर तीन शिक्षक एक और अटैच कर दिया
सीईओ रामबन की रिपोर्ट के अनुसार विद्यालय मात्र 10 बच्चे हैं। उक्त स्कूल में 10 छात्रों के लिए पहले से ही तीन शिक्षक हैं, और जोनल शिक्षा अधिकारी ने प्रीतम सिंह को और अटैच कर दिया था। जो क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी, रामबन द्वारा नियमों के घोर उल्लंघन और आधिकारिक पद के दुरुपयोग को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तथ्यों का पता लगाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति 10 मार्च 2022 तक या उससे पहले आगे बढ़ने के लिए विशिष्ट सिफारिशों के साथ अपनी व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed