{"_id":"58ebdae34f1c1b874acf5db6","slug":"suspection-on-panchayat-elections-after-posponment-of-loksabha-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव टलने के बाद अब रियासत में पंचायती चुनाव पर भी बढ़ा संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव टलने के बाद अब रियासत में पंचायती चुनाव पर भी बढ़ा संकट
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 11 Apr 2017 07:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर लोकसभा उप चुनाव में मतदान के दौरान भड़की हिंसा के बाद बिगड़े हालात से पंचायती चुनाव की अधिसूचना पर भी तलवार लटक गई है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मतदान के दौरान कश्मीर में बिगड़े हालात से जमीनी स्तर के पंचायती चुनाव की अधिसूचना जारी होने में अब देरी हो सकती है।
विज्ञापन
पंचायती चुनाव के मामले में अब सरकार का पक्ष जानने व सभी पक्षों खासतौर से कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए ही आयोग को फैसला लेगा। पंचायती चुनाव की ड्राफ्ट सूचियों में त्रुटियों को दूर करने के लिए इन दिनों विशेष शिविर लगाए जा रहे थे और आपत्तियां और दावे प्राप्त किए जा रहे थे ताकि पंचायती चुनाव की फाइनल मतदाता सूची को जल्द जारी किया जा सकें और इसके बाद अधिसूचना जारी हो।
विज्ञापन
सभी पार्टियां भी पंचायत स्तर सक्रिय हो गई थी ताकि पंचायती चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया जा सकें। कश्मीर के हालात से अब पंचायती चुनाव के टलने जैसी आशंका बन गई है।
विज्ञापन